रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश लगभग रुक गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं उमस भी काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
दो` दिन से भूखी थी; पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा; दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले
`बूढ़े` चाचा के हाथ लगी जवान कली देखकर लोग बोले–घोड़ों को मिल नहीं रही घास गधे खा रहे च्यवनप्राश
साईबर शिल्ड अभियान: जयपुर पुलिस ने 37.50 लाख रुपए के 150 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए
पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहे अधेड़ को राहगीरों ने जमकर पीटा, गिरफ्तार
अगस्त माह में यूपीआई से हुए 20 अरब ट्रांजिक्शन, 24.85 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ