Next Story
Newszop

सालों की मेहनत के बाद विज्ञान ने सुलझाई पहेली, मौत से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, परछाई तक होने लगती है दूर

Send Push

मृत्यु एक अपरिहार्य सत्य है। इस धरती पर जो भी जन्म लेता है, उसका अंत निश्चित है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता, लेकिन कुछ संकेतों से इसकी पहचान की जा सकती है। कई धर्मग्रंथों जैसे गरुड़ पुराण और शिव महापुराण आदि में कुछ ऐसे संकेतों का उल्लेख किया गया है जो व्यक्ति को मृत्यु के आगमन से पहले महसूस होते हैं। शिव महापुराण में उन लक्षणों का वर्णन किया गया है जो व्यक्ति में उसकी मृत्यु से पहले दिखाई देते हैं। शिव महापुराण के अनुसार स्वयं भगवान शिव ने माता पार्वती को कुछ ऐसे संकेत बताए थे, जिनसे यह जाना जा सकता है कि मृत्यु का समय निकट है।

मौत से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत!
  • शिव महापुराण के अनुसार, जब व्यक्ति मरने वाला होता है तो उसका शरीर नीला पड़ जाता है। छह महीने पहले उसके शरीर पर लाल निशान दिखने लगे।
  • मृत्यु के निकट पहुँच चुके व्यक्ति के शरीर के कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे व्यक्ति का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक से काम नहीं करते। इसका मतलब यह है कि अब उस व्यक्ति के पास केवल 6 महीने बचे हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति का बायां हाथ लगातार फड़कने लगे और मुंह के अंदर का तालु सूखने लगे तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के पास केवल 1 महीना ही शेष है।
  • जब मृत्यु निकट होती है तो व्यक्ति को पानी, तेल, घी या दर्पण में अपना प्रतिबिंब दिखना बंद हो जाता है। शिव महापुराण के अनुसार जब छाया दिखना बंद हो जाए तो यह मान लेना चाहिए कि व्यक्ति के पास समय कम बचा है।
  • शिव महापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तो उसे चांद-तारे ठीक से दिखाई देना बंद हो जाते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह मान लेना चाहिए कि व्यक्ति के पास समय कम है।
  • मृत्यु से 3 से 4 दिन पहले व्यक्ति को अपने आसपास पूर्वजों की उपस्थिति का अहसास होने लगता है। उसे ऐसा लगता है जैसे कोई उसके आस-पास है।
  • यदि किसी व्यक्ति को देखकर कुत्ते रोने लगें तो समझ लीजिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है।
Loving Newspoint? Download the app now