इंटरनेट डेस्क। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद आज अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का भी ऐलान हो गया है।
मोकिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से, फिलिप अघियन कॉलेज डी फ्रांस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से तथा पीटर हॉविट ब्राउन यूनिवर्सिटी से हैं। इस बार भी ये पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन लोगों को दिया जाएगा। पिछले वर्ष ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को प्रदान किया गया था।
आपको बता दें कि अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से ;अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कारके रूप में जाना जाता है। नोबेल पुरस्कार के जानकारों के अनुसार, अर्थशास्त्र पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन इसे हमेशा 10 दिसंबर को नोबेल की पुण्यतिथि (1896 में) पर अन्य नोबेल पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।
PC:hindimilap.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
IND vs WI: सिर्फ सीरीज नहीं जीती टीम इंडिया... शुभमन गिल की टीम ने फाड़ दी रिकॉर्ड बुक, दो मैचों में हो गए ये बड़े कारनामे
बीजापुर: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम की, भारी विस्फोटक बरामद
सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल, टिकट कटने के डर से हाई वोल्टेज ड्रामा
सिंडिकेट बैंक धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने घर खरीदारों को लौटाई संपत्ति
अगर आप भी बुढ़ापे में फाइनेंशियल सुरक्षा चाहते है तो जानिए ये 5 बड़ी पेंशन स्कीम के बारे में