Next Story
Newszop

Travel Tips: गोवा की यात्रा को यादगार बना देंगे ये पर्यटक स्थल, पत्नी के साथ बना लें घूमने का प्लान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका अगले महीने पत्नी के साथ कहीं पर घूमने का प्लान है तो आप गोवा जा सकते हैं। गोवा केवल खूबसूरत बीचों और वाइब्रेंट नाइटलाइफ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी विरासत, लुभावने प्राकृतिक नजारे और स्वादिष्ट खान-पान इसे विशेष बना देते हैं।

image

यहां पर भ्रमण का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना गया है। इस समय यहां पर घूमने से टूर यादगार बन जाएगा। आज हम आपको गोवा के कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने से आपका टूर यादगार साबित होगा।

गोवा में कई प्रसिद्ध बीच हैं। इन्हीं में बागा और कलंगुट बीच भी शामिल हैं। यहां पर आप वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद सकते हैं। शाम को बागा बीच पर मशहूर 'क्यूरलीज' जैसे बीच शैक्स पर पार्टी का लुत्फ उठाने में आपको मजा आ जाएगा।

image

ओल्ड गोवा के चर्च भी देखने लायक है। यहां आपको ओल्ड गोवा, गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में एक दूधसागर वॉटरफॉल भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। ट्रेकिंग का मजा लेते हुए इस झरने तक पहुंचना आपके लिए रोमांकारी साबित होगा।

फोर्ट अगुआड़ा से कर सकेंगे अरब सागर की खूबसूरती का दीदार

यहां पर 17वीं शताब्दी में बने फोर्ट अगुआड़ा से अरब सागर की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां मशहूर लाइटहाउस और ऐतिहासिक किले की दीवारें फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं। इसके बाद ही सिनक्वेरिम बीच आपके टूर को यादगार बना देगा। आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर गोवा भ्रमण का टूर बना लेना चाहिए।

PC:thrillophilia,traveljunoon,thrillophilia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now