इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पद्भूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन
Rajasthan Crime Update: SBI ब्रांच में नकली नोटों का खेल, 8 हजार रुपए की जाली करेंसी मिलने पर मचा हड़कंप
'बच्चे को उल्टा लटकाया और फिर....' होमवर्क ना करने पर मासूम पर जल्लाद बनकर टूट पड़ी प्रिंसिपल, VIDEO देख आगबबूला हुए लोग
सास की पीठ पीछे ये बुराइयां करती` हैं बहू सामने आई सारी बातें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, खतरे में डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड