इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में खाद-बीज के लिए किसानों का परेशान होना कोई नई बात नहीं है। देखा जाता रहा हैं कि जो भी सरकार आती हैं किसानों से इस समस्या का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे मे अभी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार और इनके मंत्रियों के बयानों की सच्चाई किसानों के कष्ट, इन कतारों और लाठियों में साफ दिखाई देती है। तस्वीरें मुख्यमंत्री जी के गृह जिले की हैं, जहां मुख्यमंत्री का घर हो वहां किसान खाद-बीज के लिए अगर लाठियां खा रहे हैं, महिलाएं सुबह 3 बजे से लाइन में लगी हैं और धूप-धक्के झेल रही हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश के बाकी हिस्सों में किसानों का हाल क्या होगा? हैरत की बात है कि हर दिन ऐसी तस्वीरें आ रही हैं लेकिन आंख मूंदकर बैठी सरकार खाद की पर्याप्त आपूर्ति होने का बार-बार दावा करती है।
pc- ndtv raj
You may also like
रात को ब्रा पहनकर सोना` चाहिए या नहीं? 99% महिलाएं लेती हैं गलत फैसला
कपड़े बदलते समय सिक्कों का` जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत अभी से हो जाईये सावधान
Forex watch: फिर रिकार्ड हाई के करीब पहुंचा अपना विदेशी मुद्रा भंडार, सोना भी खूब खरीदा गया
आज का कुंभ राशिफल, 20 सितंबर 2025 : आज करियर में तरक्की के योग हैं, धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा
पुतले से शादी रचा कर` प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतला पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआ