इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का बहुत ही बड़ा महत्व है। इसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है, मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी समय से धरती पर शुभ कार्यों की शुरुआत होती है, विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य जो चातुर्मास के दौरान स्थगित रहते हैं। तो जानते हैं देवउठनी एकादशी के बारे में।
देव उठनी एकादशी 2025 की तिथि
देव उठनी एकादशी कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ रही है, वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत 1 नवंबर 2025 को सुबह 9.11 बजे से आरंभ होगा और 2 नवंबर 2025 को सुबह 7.31 बजे समाप्त होगा। आम भक्त 1 नवंबर को इसे मनाएंगे।
देव उठनी एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.50 से 5.41 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 1.55 से 2.39 बजे तक
गोधूलि बेला शाम 5.36 से 6.02 बजे तक
निशिता मुहूर्त रात 11.39 से 12.31 बजे तक
pc- jagran
You may also like
बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित, कांग्रेस का पतन तय : बृजमोहन अग्रवाल
भुवनेश्वर कुमार या जसप्रीत बुमराह, तीनों फॉर्मेट्स में कौन है सबसे बेहतरीन गेंदबाज?
हैदराबाद में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
इस कचोड़ी वाले दद्दू को देश कर रहा नमन साइकिल` पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोल बेचते हैं टैस्टी कचोड़ी
बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर ने टिकट मिलने पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार