इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरे जोर शोर से लगी है। हालांकि भाजपा के लिए एक राहत की खबर हैं। पार्टी के पूर्व विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल मेघवाल ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा में वापसी कर ली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी मेघवाल को मनाने में सफल रही है।
क्या बोले पार्टी अध्यक्ष
मीडिया रिपोटर्स की मानेे तो राठौड़ ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को रणनीतिक मजबूती मिली है। अब भाजपा इस उपचुनाव में पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि अंता में भाजपा स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। अब उन्होंने पुनः भाजपा परिवार में वापसी कर ली है।
मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत
बैठक के दौरान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद रामपाल मेघवाल को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। राठौड़ ने कहा, भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं, केवल मतभेद हो सकते हैं। मेघवाल जी की वापसी से संगठन और मजबूत हुआ है। मेघवाल ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच काम करेंगे।
pc- navbharat
You may also like

'जामताड़ा' के एक्टर ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में फांसी पर लटका मिला शरीर, केवल 25 साल में खत्म हो गई जिंदगी

पाकिस्तान जब करने लगा बाप बाप... दुनिया ने लगाया जयकारा; राजनाथ ने किसकी इतनी तारीफ की?

जेलर 2: रजनीकांत की फिल्म में विद्या बालन की एंट्री, मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे विलेन, ये होगा एक्ट्रेस का रोल!

उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP भक्तों की LIVE मॉनिटरिंग, तीन जगह चेक हो रहा प्रोटोकॉल

टोक्यो पहुंचे ट्रंप: सुरक्षा और व्यापार डील पर सबकी नजर, पीएम बोलीं- आप संग वार्ता का इंतजार




