7 सितंबर 2025 को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: भारत में दिखेगा ब्लड मून, जानिए सूतक काल और गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सावधानियां
2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होकर यह 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण बेहद खास है क्योंकि यह पूर्ण ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा।इस विशेष खगोलीय घटना का महत्व वैदिक ज्योतिष में काफी बड़ा होता है और इससे जुड़े कई धार्मिक और सामाजिक नियम भी माने जाते हैं । 7 सितंबर 2025 को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
आसमान में दिखेगा रहस्यमयी ‘ब्लड मून’इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। खगोलविदों के अनुसार, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी नजर आता है। यही उसे ‘ब्लड मून’ का नाम देता है।
यह दृश्य एक तरफ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मनमोहक होता है, वहीं दूसरी ओर ज्योतिष में इसे एक शक्तिशाली संकेत भी माना जाता है।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?यह चंद्र ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अटलांटिक महासागर के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
भारत में भी यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह से और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जिससे यहां सूतक काल की धार्मिक मान्यता भी लागू होगी।
सूतक काल: कब शुरू होगा और क्या हैं नियम?जैसा कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
-
सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले आरंभ होता है।
-
यानी, 7 सितंबर को दिन में करीब 12:58 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा।
सूतक काल में क्या करना वर्जित है?
-
पूजा-पाठ करना
-
खाना पकाना और खाना खाना
-
मंदिरों के दरवाज़े बंद रहते हैं
-
नए काम की शुरुआत नहीं की जाती
ग्रहण काल विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण के अनुसार इस समय कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए:
क्या ना करें:
-
नुकीली वस्तुओं (सुई, चाकू, कैंची आदि) का प्रयोग न करें
-
ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए
-
बाहर निकलने से बचें
-
स्क्रीन पर ग्रहण न देखें
क्या करें:
-
तुलसी के पत्ते अपने पास रखें
-
धार्मिक मंत्रों का जाप करें
-
डॉक्टर की सलाह पर यदि ज़रूरी हो तो दवाइयाँ लें
यह सभी उपाय गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए हैं।
The post first appeared on .
You may also like
बिना डाइटिंग और बिना एक्सरसाइज, मोटापा कम करने का यह नुस्खा देखकर रह जाएंगे दंग ι
ये फूल गांठ को गलाता है, कैंसर ठीक करता है, कुबड़ापन करता है दूर। जानिए और भी फायदे ι
वर्षों बाद बन रहा अद्भुत संयोग इन 4 राशि के लोगो को होगा धन का लाभ, सुधरेगा किस्मत का हाल
रात को 1 गिलास पिये, पूरे शरीर की हो जायेगी गंदगी साफ ι
पीच लोगों के लिए है एक वरदान, उन्हें मिलेगा अद्भुत लाभ