वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा कि मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका और लाखों लोगों की जान बचाई। मुझे बहुत गर्व है कि उन्होंने ऐसा कहा। मुझे उनके कहने का तरीका बहुत पसंद आया। अभी तीन दिन पहले ही असीम मुनीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रंप ने मुनीर और शहबाज को दो 'महान आदमी' कहा था।
ट्रंप ने मुनीर को लेकर क्या कहाट्रंप ने क्या कहा, "सबसे बुरा दौर रुक गया। यह चल रहा था। यह चार दिनों तक चला, लेकिन यह तो बस शुरुआत थी। और हमने इसे रोक दिया। यह बहुत अच्छी बात थी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फील्ड मार्शल के साथ यहां मौजूद थे, जो पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और वे तीन दिन पहले यहां आए थे। और मुझे एहसास भी नहीं हुआ कि उन्होंने यह बात इतनी खूबसूरती से कही, लेकिन उन्होंने यह बात हमारे साथ मौजूद लोगों के एक समूह के सामने कही, दो जनरल, लेकिन एक समूह।
मुझे मुनीर के कहने का तरीका पसंद आया: ट्रंपअमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं, "उन्होंने (मुनीर) कहा, "इस आदमी ने लाखों लोगों की जान बचाई क्योंकि उसने युद्ध को जारी रहने से रोका और वह युद्ध बहुत बुरा, बहुत बुरा होने वाला था। राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई। वह एक बुरा युद्ध था। और मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे उनके कहने का तरीका बहुत पसंद आया। सूजी वेल्स वहां मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि यह सबसे खूबसूरत बात थी। लेकिन हमने उनमें से बहुतों को बचा लिया।"
ट्रंप ने सैन्य अधिकारियों के सामने पीठ थपथपाईट्रंप ने क्वांटिको में सैन्य नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब से हम यहां (पद पर) आए हैं, मैंने कई युद्ध सुलझाए हैं। हम लगभग नौ महीने से पद पर हैं, और मैंने सात युद्ध सुलझाए हैं। और कल हमने शायद उनमें से सबसे बड़े युद्ध को सुलझाया। हालांकि मुझे नहीं पता, पाकिस्तान (और) भारत (के बीच संघर्ष) बहुत बड़ा था, दोनों परमाणु शक्तियां हैं। मैंने इसे सुलझाया।’’
गाजा संघर्ष का भी किया जिक्रगाजा संघर्ष को समाप्त करने की सोमवार को घोषित अपनी योजना का जिक्र करते हुए, ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने इसे सुलझा लिया है, मुझे लगता है कि यह सुलझा लिया गया है। देखते हैं। हमास को सहमत होना होगा, और अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो यह उनके लिए बहुत कठिन होगा, लेकिन जो है सो है। लेकिन सभी अरब राष्ट्र, मुस्लिम राष्ट्र, सहमत हो गए हैं।’’

You may also like
कांगो के पूर्व राष्ट्रपति कबीला को सैन्य अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई
दिल्ली एनसीआर में नाइटलाइफ के लिए बेहतरीन स्थान
Deepti Sharma ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में बल्ले और गेंद से धमाल मचाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल: एक ऐतिहासिक मुकाबला
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद