न्यूयॉर्क: जोहरान ममदानी डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों के विरोध के बावजूद न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन गये हैं। चूंकी उनकी जोहरान ममदानी के ताल्लुकात भारत से रहे हैं, उनका मूल भारत से जुड़े हैं, इसलिए उनकी चर्चा भारत में काफी हो रही है। उनकी राजनीतिक से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में लोगों को जानने की काफी दिलचस्पी है। उनकी पत्नी रामा दुवाजी के बारे में भी भारत से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों में काफी उत्सुकता है और लोग इंटरनेट खंगाल रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि गूगल पर लोग रामा दुवाजी का मजहब और उसके भी बढ़कर वो शिया हैं सुन्नी, ये तलाश रहे हैं।
हम आपको रामा दुवाजी और जोहरान ममदानी की निजी जिंदगी की वो कहानी बताएंगे तो इंटरनेट पर कम मौजूद हैं। जोहरन ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क के ग्रेसी मैंशन को कई सालों के बाद फर्स्ट लेडी मिली है और वो हैं 28 साल की रामा दु्वाजी। रामा दुवाजी जेन ज़ी जेनरेशन की हैं और वो एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार और इलस्ट्रेटर हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने पति जोहरान की राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जनरेशन जी की उस नई सोच का भी प्रतिनिधित्व किया है जो कला, पहचान और राजनीतिक सक्रियता को एक साथ जोड़ती है।
जोहरान ममदानी के कैम्पेन की पहचान रामा दुआजी
जोहरान ममदानी का इलेक्शन कैम्पेन न्यूयॉर्क शहर के साथ साथ दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में चर्चा का विषय रहा है। ममदानी के चुनावी अभियान की विजुअल पहचान, जैसे पीले, नारंगी और नीले रंगों का बोल्ड मिश्रण और इसके साथ लोगो की मिनिमल, एक प्रभावशाली डिजाइन बनती है और इसने लोगों पर काफी प्रभाव डाला है और ये उनकी पत्नी दु्वाजी की ही कल्पना का नतीजा थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबित, दुवाजी ने ममदानी के चुनावी कैम्पेन को आकर्षक, प्रभावशाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कैसे उससे जोड़ा जाए, उसका कंसेप्ट तैयार किया, उसे आकार दिया।
रामा दु्वाजी की सीरिया से न्यूयॉर्क तक की यात्रा काफी दिलचस्प है। सीरिया की राजधानी दमिश्क से ताल्लुक रखने वाली रामा दुवाजी ने अमेरिका में पढ़ाई की है। वो साल 2021 में अमेरिका आईं और फिर उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जल्द ही अपने इलस्ट्रेशन और एनिमेशन से संबंधित कामों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना शुरू कर दिया। रामा दुवाजी के काम द न्यूयॉर्कर, द वॉशिंगटन पोस्ट, बीबीसी, एप्पल, स्पॉटीफाई, वाइस और लंदन के टेट मॉडर्न जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में अकसर प्रदर्शित होते रहते हैं।
उनके कई कामों को काफी सराहना मिली। जैसे उन्होंने अपने एक एनिमेशन में न्यूयॉर्क के कुछ नामी चैरिटेबल ट्रस्ट पर गाजा में इजरायल के युद्ध अपराध को दिखाया था। जिसको लेकर उनका काफी विरोध किया गया। इस एनिमेशन को ममदानी ने भी शेयर किया था और इस पर उन्होंने निना सिमोन का प्रसिद्ध कथन "An artist’s duty... is to reflect the times" लिखा था।
पहली बार ममदानी से डेटिंग एप पर मुलाकात
रामा दु्वाजी की निजी जिंदगी भी उनके कला की तरह विविधता से भरा हुआ है। रामा और ममदानी पहली बार डेटिंग ऐप Hinge पर मिले थे। इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने दिसंबर 2024 में निकाह और इसी साल की शुरूआत में न्यूयॉर्क सिटी हॉल में शादी कर ली। दिलचस्प बात यह है कि दु्वाजी सार्वजनिक मंचों और मीडिया इंटरव्यू से दूर रहती हैं। उन्होंने ममदानी के साथ किसी भी टीवी शो या बड़े मैग्जीन इंटरव्यू में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ही अपनी कला और विचार शेयर करना पसंद किया है।
उनके लगभग 2.35 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी इलस्ट्रेशन, सिरेमिक कला और राजनीतिक संदेशों के जरिए अपने फॉलोवर्स से संवाद करती हैं। उनकी हैंड-पेंटेड ब्लू-एंड-व्हाइट सिरेमिक प्लेट्स भी काफी लोकप्रिय हैं। जोहरान ममदानी की जीत के साथ ही रामा दुवाजी अब न्यूयॉर्क की पहली फर्स्ट जेनरेशन फर्स्ट लेडी बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस नई भूमिका को नये सिरे से पारिभाषित किया है, जिसमें कला और राजनीति का मिश्रण है।

You may also like

India Oil Imports: भारत में बहुत बड़ा बदलाव करेगी इस महीने आ रही यह तारीख, सरकार की क्यों बढ़ी टेंशन?

पहले चरण का मतदान संपन्न, इस दौरान 1415 गिरफ्तार, पटना में ₹25 लाख नकद और 8 अवैध हथियार जब्त

राजस्थान में कंडक्टर भर्ती परीक्षा में 28 हजार 741 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, उदयपुर में सबसे कम और अलवर में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे

Bhabhi Dance Video : छत पर चढ़कर भाभी ने मचाया कहर, देसी लुक में दिखीं इतनी ग्लैमरस कि लोग देखते रह गए!

दुनिया की खबरें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ेगा पाकिस्तान? अमेरिका में अब तक का सबसे लंबा शटडाउन जारी