Next Story
Newszop

Roadies XX: 'मेरा समय 10 साल से चल रहा...' तुनके प्रिंस नरूला तो एल्विश यादव के फैंस बोले- ये इनसिक्योर है!

Send Push
रिएलिटी शो 'रोडीज XX' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो का नया एपिसोड धमाकेदार रहा। सबसे ज्यादा ध्यान एल्विश यादव और प्रिंस नरूला की तीखी नोंकझोंक ने खींचा। दोनों के बीच भयानक 'युद्ध' हुआ। दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कॉमेंट्स करने से भी बाज नहीं आए। पर इस लड़ाई को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रिंस नरूला को ट्रोल किया है और उन्हें 'इनसिक्योर' बताया है।इसकी शुरुआत एक जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल के कारण हुई। रणविजय ने गिरोह के लीडर्स और कंटेस्टेंट्स से सामान्य ज्ञान पर बेस्ड एक कार्य का ऐलान किया। जब Prince Narula एक सवाल का जवाब देने में विफल रहे तो एल्विश यादव ने मजाक में उनकी खिल्ली उड़ाई। ये बात प्रिंस को जरा भी पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
प्रिंस और एल्विश की जुबानी जंगजहां प्रिंस ने उन्हें 'यहां रहने के बजाय अपने YouTube करियर पर ध्यान देने' के लिए कहा, वहीं दूसरी ओर एल्विश ने प्रिंस की उम्र को लेकर टिप्पणी की। यह विवाद तेजी से बढ़ गया, जब एल्विश ने प्रिंस से गुस्से से भरे लहजे में कहा, 'अपने समय का ख्याल रखें... हमारा समय पहले से ही चल रहा है', जिस पर प्रिंस ने जवाब दिया, 'मेरा समय 10 साल से चल रहा है।' फिर उन्होंने कानूनी मामलों को भी लपेट लिया। एल्विश ने कहा, 'तुम्हारे जैसे सांप होते है, जिनपे केस लग रखे हैं।' इस पर प्रिंस ने जवाब में कहा, 'सांप तेरे पे केस लग रखा है, हमारे पे नहीं।' यूजर्स ने दिया एल्विश का साथ प्रिंस और एल्विश की लड़ाई देखने के बाद यूजर्स इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रिंस राखी सावंत की तरह बिहेव कर रहे हैं। वो हर नए लीडर से लड़ते हैं।' दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'रोना नहीं प्रिंस।' एक और यूजर ने एल्विश को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या।' हालांक, कुछ फैंस ने प्रिंस का बचाव भी किया और उन्हें 'राजा' कहा। बाद में दोनों ने सुलझा लिया मामला विवाद के बीच प्रिंस और एल्विश ने एक ज्वॉइंट वीडियो शेयर किया और फैंस को यकीन दिलाया कि उन्होंने अपने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है। प्रिंस ने एल्विश को अपना 'छोटा भाई' कहा और एल्विश ने भी यही भावना दोहराते हुए कहा, 'सारी चीजें क्लियर हैं अपनी।'
Loving Newspoint? Download the app now