अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 Highlights: तान्या मित्तल का हुआ पर्दाफाश! फरहाना ने अपने पापा को कहा खराब, मृदुल का अशनूर से पंगा

Send Push
' बिग बॉस 19 ' के इतने दिनों के एपिसोड्स के बाद अब एक नया चैप्टर खुल रहा है। तान्या मित्तल के खिलाफ अब पूरा घर होने वाला है। तान्या और नीलम की दोस्ती भी लगभग खत्म होने पर आ गई है। वहीं, आज के एपिसोड में मृदुल और अशनूर की लड़ाई हो सकती है। क्या हुआ क्या नहीं। जानने के लिए पढ़िए आज के हाइलाइट्स।

एपिसोड की शुरुआत में तान्या मित्तल फरहाना से और नीलम बैठकर नेहल से बातें करती नजर आती हैं। अमल तान्या को समझाते हैं कि उन्हें फरहाना के साथ नहीं रहना चाहिए। फिर से नेहल मालती से भिड़ती हैं। मालती सो रही थीं जिसके कारण नेहल उनके पास जाकर उन्हें ताना मारती हैं। तान्या मृदुल से शहबाज के गेम के बारे में बात करती हैं कि उनका प्लान क्या था।

अशनूर ने मृदुल को पूल में धकेलाफिर फरहाना बैठकर मालती से बताती हैं कि नेहल से उन्होंने दोस्ती क्यों तोड़ी। मृदुल से तान्या बताती हैं कि हर कोई घर में कुछ न कुछ प्लानिंग से खेल रहा है। मृदुल अशनूर को चैलेंज करते हैं कि क्या वो उन्हें पूल में धक्का दे सकती हैं। इस पर अशनूर जाकर उन्हें धक्का दे देती हैं। मृदुल भी अशनूर को धकेलने के लिए उन्हें पूरे घर में दौड़ा लेते हैं और उनपर पानी डाल देते हैं।



मृदुल पर बौखलाए अभिषेकमृदुल बाद में मग में पानी लेकर अशनूर के बेड पर फेंक देते हैं। मृदुल यहीं नहीं रुकते हैं। वो जान बूझकर अशनूर को परेशान करते हैं। अभिषेक बजाज उन्हें समझाते हैं कि मृदुल अब ज्यादा न करें। लेकिन वो समझने को तैयार नहीं होते। आगे घरवाले बात करते हैं कि तान्या अजीब हरकतें क्यों करती हैं।

मृदुल ने खोली तान्या की पोलमृदुल जाकर अमल और शहबाज को बताते हैं कि तान्या उनके बारे में बात करती हैं कि वो सारे गेम खेल रहे हैं। वो हर किसी को तान्या के बारे में बताते हैं। अमल और शहबाज को नीलम काफी सही लगती हैं और वे दोनों मृदुल की बात से एग्री करते हैं।



नीलम और तान्या की शिकायतेंफरहाना बैठकर अभिषेक से बातें करती हैं। वो अपने परिवार और पापा के बारे में बताती हैं कि वो कभी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आने देते। वो कहती हैं कि उनके पापा बिल्कुल अच्छे नहीं हैं। नीलम और तान्या बातें करती हैं कि ुउनके बीच दिक्कत क्यों हो रही। तान्या को नीलम से और नीलम को तान्या से शिकायतें हैं।



तान्या पर चढ़े घरवालेसारे घरवाले मिलकर तान्या से सवाल करते हैं कि उनकी दोस्ती नीलम से क्यों खराब हो रही है। अमल खासकर तान्या की दोस्ती पर सवाल उठाते हैं। फरहाना तान्या को सपोर्ट करती हैं। बसीर भी अमल का ही साथ देते हैं और सभी तान्या से जवाब मांगते हैं कि वो ये सब क्यों कर रही हैं। तान्या पर जब सब चढ़ते हैं तो वो रोने लगती हैं। तभी फरहाना और नेहल की लड़ाई हो जाती है।



फरहाना-नेहल की टूटी दोस्तीनेहल फिर से फरहाना से कहती हैं कि उन्होंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोला है। नेहल चीखती हैं कि फरहाना फालतू के कार्ड खेल रही हैं अटेंशन के लिए। फरहाना चिल्लाती हैं कि नेहल ऑडियंस को दिखाने के लिए नाटक करती हैं। दोनों की जबरदस्त लड़ाई होती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें