क्या मिलता है यहां

लखनऊ में ऐसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलने वाला, मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर आप पूरी सब्जी, खस्ता सब्जी, दही वड़े, राजमा चावल ये सब कुछ यहां खा सकते हैं। साथ ही साथ दुर्गा कचौड़ी भंडार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
सुबह से शाम तक रहती है यहां भीड़
मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर पूरी सब्जी और कचौड़ी खाने वाले लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ रहती है। यहां का स्वादिष्ट खाना ऐसा है कि इंसान उंगलियां चाटता रह जाता है। मतलब जो भी एक बार यहां की पूरी सब्जी खा लेता है वो स्वाद नहीं भूलता। इनकी खासियत फ्रेश आइटम हैं, जो हमेशा ताजा-ताजा तैयार होते हैं। लोगों की भीड़ के कारण भी हमेशा फ्रेश आइटम बना रहता है और ग्राहक मजेदार स्वाद का आनंद लेते रहते हैं। यहां आसपास से भी लोग कचौड़ी खाने के लिए आते रहते हैं।
यहां दही वड़ा है बड़ा ही प्रसिद्ध
मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर मिलने वाली चीजों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है, लेकिन यहां की कचौड़ी काफी फेमस है। वहीं दूसरे आइटम की बात करें तो दही वड़े का स्वाद भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। दही बड़े का ऐसा स्वाद आपको पूरा लखनऊ में नहीं मिलने वाला। लोग और टेस्ट के लिए ऊपर से चटनी डलवाते हैं। यहां का दही एकदम ताजा बनाया जाता है। बता दें, यहां का दही घर पर शुद्ध दूध के साथ तैयार होता है, जिसकी वजह से ये एकदम फ्रेश लगता है।
कहां है ये दुकान
ये दुकान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके के पत्रकारपुरम चौराहे पर पड़ती है। हैरानी वाली बात तो ये है, यहां की कचौड़ी इतनी प्रसिद्ध है लॉ लोग दूर- दराज से भी यहां आते हैं। पता - संजय गांधी पुरम, PHSDD रोड, इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226016
- यदि आप गोमती नगर से आ रहे हैं, तो आप ऐसे पहुंच सकते हैं:
- विकास खंड रोड या विभूति खंड से होकर इंदिरा नगर की ओर बढ़ें।
- PHSDD रोड पर स्थित संजय गांधी पुरम पहुंचे।
- यहां आपको मा दुर्गा कचौरी भंडार मिलेगा।
You may also like
हिमाचल में चल रहे 73 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स, भूमि अधिग्रहण में नहीं मिल रहा प्रदेश सरकार का सहयोग : अजय टम्टा
शिमला में 26 अप्रैल को कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली, भाजपा के प्रचार का देगी जवाब
बाग पशोग पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
मालवाहक ट्रक घर में घुसा, मकान क्षतिग्रस्त
मानव कल्याण के लिए करनी होगी जल, जीव और जंगल की रक्षा : स्वामी प्रभाकर