नई दिल्ली: डिलिवरी बॉय ने सेना के लेफ्टिनेंट की वर्दी में फोटो सोशल मीडिया पर डाली और एक महिला डॉक्टर से दोस्ती कर ली। अलग-अलग लोकेशन और पोज में तस्वीरें डालकर खुद को उसने कश्मीर में पोस्टिड बताकर महिला डॉक्टर से मेलजोल बढ़ाया। एक दिन डॉक्टर के घर पहुंचकर उसने खाने में नशीली चीज देकर नशे की हालत में उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आरव मलिक के रूप में हुई है। वह छतरपुर इलाके का रहने वाला है।
खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बतायापुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मस्जिद मोठ इलाके में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती आरव नाम के युवक से हुई। आरव ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बताया। उन दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर भी साझा किए। जिसके बाद दोनों बात करने लगे। 30 अप्रैल 2025 से 27 सितंबर 2025 के बीच लगातार वह संपर्क में रहे। इस दौरान आरव ने उन्हें सेना की वर्दी में अपनी कई फोटो भेजीं और कश्मीर में अपनी पोस्टिंग बताई।
वर्दी की थी ऑनलाइन ऑर्डर आरोप है कि महिला डॉक्टर से मिलने के लिए आरोपी अक्टूबर महीने में उनके घर आया। यहां उसने डॉक्टर को कुछ खाने को दिया। इसके बाद में उनके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने 16 अक्टूबर को सफदरजंग एनक्लेव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आरव मलिक को छतरपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरव लेफ्टिनेंट नहीं बल्कि डिलिवरी बॉय का काम करता है। उसने फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर महिला डॉक्टर से मेलजोल बढ़ाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरव ने बताया कि दिल्ली कैंट स्थित सेना की वर्दी बेचने वाली एक दुकान से उसने ऑनलाइन वर्दी ऑर्डर की थी।

You may also like

Navpancham Rajyog 2025: 30 साल बाद शनि-बुध बनाएंगे नवपंचम राजयोग; इन राशियों का होगा भग्योदय

आरबीआई ने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आवेदन को रिटर्न किया

मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन-3' को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर सीरीज

Taskin Ahmed के साथ हुआ UNO Reverse... किस्मत से मिला धोखा और छक्का मारकर भी हो गए OUT; देखें VIDEO

संजय दत्त की विदेश में नौकरी करने वाली बेटी के आगे बॉलीवुड भी फीका, लाल कपड़ों में कहर ढा गईं 37 की त्रिशाला