रांचीः झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा है उन पर सरकार का आदेश लागू नहीं हो रहा है। डीजीपी ने बताया है कि अभी 7 पाकिस्तानी नागरिक की झारखंड में रहने की जानकारी है। यह सभी लॉन्ग टर्म वीजा के साथ झारखंड में है। इन पर केंद्र सरकार का गाइडलाइन जारी नहीं होता है लॉन्ग टर्म वीजा वाले वापस नहीं जाएंगेउन्होंने कहा कि जो लोग लॉन्ग टर्म वीजा के साथ झारखंड में है। वो पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे। वहीं लेटेस्ट आंकड़ों के लिए पासपोर्ट कोलकाता हेड ऑफिस से संपर्क किया गया है। ताकि सही आंकड़े मिल सके। हालांकि उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस के पास जो सूचना थी। उस आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस भेजा गया है। झारखंड में 7 पाकिस्तानी नागरिक मौजूददरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत देश छोड़ने का आदेश दिया था। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द किए जाने के बाद वापसी के लिए दो दिनों का समय दिया गया था। सीमा रविवार को खत्म हो गई। झारखंड पुलिस मुखिया के अनुसार झारखंड में 7 पाकिस्तानी नागरिक है। जो लॉन्ग टर्म वीजा पर है। ज्यादा जानकारी के लिए कोलकाता पासपोर्ट ऑफिस से संपर्क किया गया है। सभी शादी के बाद 10 से 12 वर्षों से झारखंड में रह रहेजानकारी के अनुसार झारखंड में 10 पाकिस्तानी नागरिक हैं। जिनमें से सात का लॉन्ग टर्म वीजा है। लॉन्ग टर्म वीजा में रांची में एक, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो और धनबाद के दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। यह सभी शादी के बाद 10 से 12 वर्षों से ज्यादा समय से झारखंड में रह रहे हैं। राजधानी रांची के डोरंडा में दो महिलाओं के तीन बच्चे हैं। इनमें से सात और 9 साल की दो बच्चियां हैं। जबकि एक दो साल का बच्चा है।
You may also like
आईपीएल 2025 : वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर
संविधान बचाओ का नाटक करने वालों ने ही संविधान का गला घोंटा : सीपी जोशी
विपक्ष का षड्यंत्र विफल करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : धर्मपाल सिंह
'शरिया कोर्ट' और 'दारुल कजा' के फैसले को कानूनी मान्यता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
ट्रक पर बड़े अक्षरों में लिखा था आज हो या कल शराब पीकर मत चल', जब पुलिस ने ट्रक को रोका तो… ⤙