Next Story
Newszop

मंगलदोष के कारण सिर पर चढ़ता जाता है कर्ज, मंगलवार को करें कर्ज मुक्ति के ये 5 अचूक उपाय

Send Push
आपने अपने आसपास देखा होगा होगा कि कई लोगों की जिंदगी तो बहुत आलीशान होती है लेकिन दूसरी तरफ सुख-संपत्ति को जुटाने के चक्कर में उन पर कितना कर्ज बढ़ चुका होता है, यह सच्चाई बहुत ही बोझिल होती है। कर्ज की समस्या को बोझिल इसलिए कहा जाता है क्योंकि व्यक्ति न चाहते हुए भी कर्ज की समस्या का बोझ अपने सिर पर उठाना पड़ता है। कर्ज में डूबा व्यक्ति रातों में जब सोता है, तो उसे अपने सिर पर एक बोझ-सा महसूस होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल और कुछ अन्य ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कर्ज मुक्ति के कई उपाय भी बताए गए हैं। मंगलवार के दिन कर्ज मुक्ति के इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थितियां बनने लगती है, जिससे कि उसकी आमदनी बढ़ती है और वे कर्ज मुक्त होने लगता है।
कर्ज की स्थिति का मुख्य कारण है मंगल image

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों को कर्ज का कारण माना गया है। इनमें मंगल ग्रह मुख्य है। इसके अलावा कुंडली में छठा, आठवां और बारहवां भाव भी कर्ज से जुड़े हैं। अगर कुंडली में मंगल कमजोर है, या किसी पापी ग्रह के साथ है, तो कर्ज होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर मंगल कर्क राशि में है, तो भी व्यक्ति अक्सर कर्ज में डूबा रहता है।


मंगलवार को करें हनुमान जी की पूजा image

कर्ज मुक्ति के लिए आपको मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मंगलदोष से राहत पाने के लिए हनुमान जी की पूजा की जाती है। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ आपको उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है।


मंगलवार को ये शुभ कार्य जरूर करें image

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। मंगलवार को गेहूं, मसूर दाल, कनेर का फूल, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा, सोना और लाल चंदन का दान करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, मंगलवार को बंदरों को गुड़, चना, केला या मूंगफली खिलाने से भी लाभ होता है। मंगलवार को ये शुभ कार्य जरूर करें।


मंगलवार के दिन दान करें जौ image

मंगल ग्रह से जौ और तांबे जैसी वस्तुओं को जोड़कर देखा जाता है। आप अग कर्ज से मुक्ति चाहते हैं, तो आपको मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में जौ रखकर हनुमान मंदिर में दान देना चाहिए। आप चाहें, तो ये वस्तुएं किसी जरुरतमंद या गरीब को भी दान में दे सकते हैं।


मंगलवार के दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको मंगलवार के दिन मंगल स्तोत्र पाठ का जाप करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति की स्थिति बनने लग जाती है। मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः....

Loving Newspoint? Download the app now