भोपाल: MP के सागर जिले से गुजरे एनएच 44 पर तड़के किसी वाहन की टक्कर से वयस्क तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई हैं। इस इलाके में तेंदुओं की काफी तादाद बताई जाती हैं। पास ही रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का एरिया लगा हुआ है। उधर जबलपुर जिले के सीहोरा में भी एक तेंदुआ की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में तेंदुए की जान पर रफ्तार का कहर भारी पड़ रहा है। सीमवर्ती ललितपुर जिले में चार तेंदुओं की मौत के बाद बुधवार सुबह NH 44 पर गौरझामर के पास वाहन की टक्कर से एक तेंदुए सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इसके अलावा जबलपुर जिले में एक युवा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। एक दिन में दो तेंदुए की मौत से विभाग सकते में है।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले में गौरझामर के पास नेशनल हाईवे 44 पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ भटककर जंगल से बाहर निकल आया और सड़क पार करने की कोशिश में किसी तेज रफ्तार वाहन से टकराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुए की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए के शव को पीएम के लिए सागर भिजवाया।
जबलपुर के सिहोरा में मृत हालत में मिला तेंदुआ
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला है। उसके गले में चोट के निशान मिले हैं। अधिकारी तेंदुए के शिकार और हादसे के एंगल से जांच कर रहे हैं। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार बीते रोज सिहोरा वन परिक्षेत्र के गौरहा—गंजताल मार्ग पर चितावर माता मंदिर के पास एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर जांच पड़ताल शुरू की है।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिस तेंदुए की मौत् हुई है वह करीब 8 महीने का शावक है। टीम ने उसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरूआती जांच में शावक की गर्दन और सिर पर गहरे दांतों े निशान मिले हैं। जिस कारण किसी बड़े वन्य प्राणी से संघर्ष या किसी बड़े तेंदुए से संघर्ष में उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह आपसी संघर्ष में मौत है या फिर शिकार की कोशिश दोनों एंगल से जांच की जा रही है। उसकी पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
20 दिन में दूसरी घटना
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार जबलपुर इलाके में तेंदुओं की मौत के मामले गंभीर हैं। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही 20 अक्टूबर को सरदा बीट में एक तेंदुए की मौत हुई थी। बाद में पता चला था कि उसे शिकारियों ने करंट लगाकर मारा था।

You may also like

Libra Love Horoscope 2026 : तुला राशि के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा रोमांस और दूरियां होंगी खत्म, इन मामलों में रहना होगा सतर्क

फिर दहली दिल्ली, महिपालपुर में रेडिसन होटल के पास बड़ा धमाका, पुलिस

लाल रंग की ईको स्पोर्टस में पीछे की सीट पर जो लेटा था, वह कौन था? जिसे छिपाकर ले गई पुलिस

लाल किला विस्फोट एक चेतावनी? पाकिस्तान-बांग्लादेश की करीबी भारत के लिए नया खतरा

'ग्रेटर बांग्लादेश' के इस्लामिक एजेंडे पर लगे मोहम्मद यूनुस, भारत विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब, पूर्वोत्तर को लेकर खतरनाक चाल