Next Story
Newszop

महिलाओं के लिए बेस्ट है ये स्नैक, न्यूट्रिशनिस्ट ने माना, नहीं होगी कभी PCOS, थायराइड, डायबिटीज की समस्या

Send Push

अच्छा स्वास्थ्य हर किसी की ख्वाहिश होती है। हालांकि महिलाओं को गुजरते उम्र के साथ पीरियड्स, प्रेगनेंसी, और मेनोपॉज के दौरान कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक दोनों हेल्थ प्रभावित होती है।

इसके अलावा महिलाओं में PCOS, थायरॉयड जैसी समस्याएं भी काफी आम हैं। हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन प्रतिरोध, आनुवंशिकता और जीवनशैली संबंधी कारक इन बीमारियों की प्रमुख वजह मानी जाती हैं।

हालांकि अगर महिलाएं अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को सही समय पर शामिल कर लें तो इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक ऐसे ही स्नैक के बारे में अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में शेयर किया है, जिसके सेवन से महिलाएं, पीसीओएस, थायरॉयड, डायबिटीज, हार्मोनल इम्बैलेंस जैसी समस्याओं से बच सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Photos- Freepik


महिलाओं के लिए बेस्ट स्नैक image

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह कई जाने माने सेलेब्स की डाइटीशियन रह चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर हेल्थ से रिलेटेड वीडियो साझा करती रहती हैं। श्वेता गट,PCOS, हार्मोन, वेट लॉस, डायबिटीज, स्किन, थायरॉयड जैसी समस्याओं को हील करने के लिए बेस्ट फूड्स के बारे में जानकारी देती हैं।


देखें वीडियो ​

रोजाना खाएं ये स्नैक image

इस बीच उन्होंने एक ऐसेस्नैक के बारे में बताया, जिसके सेवन से महिलाएं कई बीमारियों से बच सकती हैं। अपने वायरल वीडियो में श्वेता बताती नजर आ रही हैं कि, मैं सभी माओं और यंग लेडीज को एक मुट्ठी रोस्टेड चना, एक टीस्पून घी और थोड़ा सा गुड़ खाने को कहती हूं।


क्या होते हैं फायदे image

उन्होंने बताया कि चना, घी और गुड़ का यह कॉम्बिनेशन आपकेहार्मोन को बरकरार रखताहै। इसे खाने से महिलाओं मेंPCOS,फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज, थायराइड जैसी दिक्कत नहीं होती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने वीडियो में इस बात की गारंटी भी दी है।


कब खाएं ये स्नैक? image

न्यूट्रिशनिस्ट ने इसे बेस्ट इवनिंग स्नैक बताया है। उनका कहना है कि रोजाना इसका सभी महिलाओं को एक जड़ी-बूटी की तरह सेवन करते रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now