नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में फैसले की घड़ी आ चुकी है। काउंटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही जल्द ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 4 नवंबर को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी दो सीटों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे चल रही है।
2 सीट पर लेफ्ट और 2 पर एबीवीपी को बढ़तवाम दलों के उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर आगे नजर आ रहे हैं। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी यह चुनाव लड़ा है, लेकिन एनएसयूआई बुरी तरह पिछड़ रही है और चारों में से किसी भी सीट पर मुकाबले में नहीं है।
अध्यक्ष पद पर अदिति करेंगी कमाल?
लेफ्ट के अलग-अलग संगठन जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष संयुक्त रूप से चुनाव लड़े हैं। वाम संगठन जैसे कि एसएफआई, आइसा और डीएसएफ लंबे समय बाद छात्रसंघ चुनाव में साथ आए हैं। इन वामदलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा मैदान में थी। अदिति मिश्रा फिलहाल अभी तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अन्य सभी उम्मीदवारों के मुकाबले आगे चल रही है। उपाध्यक्ष पद भी लेफ्ट उम्मीदवार कीझाकूट गोपिका बाबू को बढ़त हासिल है।
महासचिव पद पर एबीवीपी कैंडिडेट को बढ़तमहासचिव पद पर लेफ्ट पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार सुनील यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। अभी तक हुई गिनती में महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे मामूली अंतर से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं संयुक्त सचिव पर लेफ्ट उम्मीदवार दानिश अली को शुरुआती बढ़त मिली थी। हालांकि, अब वो एबीवीपी कैंडिडेट से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल चारों सीटों पर मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे आने में अभी कुछ और समय लगेगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे जल्द फाइनल
जेएनयू के इन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां दो अलग-अलग पालियों में मतदान कराया गया था। पहली पाली का मतदान दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर दूसरी पाली का मतदान प्रारंभ हुआ था। जवाहरलाल लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव समेत विभिन्न संकायों के काउंसलर पद के लिए यह मतदान हुआ था।
एबीवीपी का कैसा रहा है प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न संकायों के कई काउंसलर पद पर जीत हासिल की है। विश्वविद्यालय के कुल 9,043 छात्र मतदाता थे। हालांकि विश्वविद्यालय में इस बार कुल 67 फीसदी मतदान हुआ, जो बीते वर्ष के मुकाबले कुछ कम है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर विकास पटेल चुनाव मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद पर तान्या कुमारी चुनाव लड़ रही थी। महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे व संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज एबीवीपी के प्रत्याशी थे।
लेफ्ट और एबीवीपी में ही है कांटे की टक्कर
इसके अलावा, अन्य संगठनों ने भी इन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच ही रहा है। अंतिम चुनाव नतीजों की बात करें तो आज यानी 6 नवंबर को ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का नतीजा जारी किया जाएगा।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव पर सभी की निगाहें
इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव कमेटी की ओर से एक ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र इस वेबसाइट के जरिए लाइव रिजल्ट और अन्य आधिकारिक सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने इन चुनावों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय और छात्रों से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इन चुनावों में शोधार्थियों की फेलोशिप, हॉस्टल आवंटन की पारदर्शिता, वाई-फाई सुविधा के विस्तार, और अकादमिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दे उठाए थे। विश्वविद्यालय के प्रत्येक स्कूल व केंद्र के छात्र इस चुनाव में मतदाता थे।

You may also like

PAK vs SA Highlights: क्विंटन डिकॉक ने 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका, 59 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

अंक ज्योतिष : कैसे होते हैं मूलांक 2 के लोग? जानिए इनसे जुड़ी हर बात

Quinton de Kock के शतक का कमाल, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी

मुर्गा सुबह-सुबहˈ बांग क्यों देता है? उसे कैसे पता चलता है कि सूरज निकलने वाला है?﹒

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 सदस्यीय भारतीय टीम फाइनल, रोहित-विराट को मौका, श्रेयस बाहर, पंत को मौका