Next Story
Newszop

पति के जाने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा की मां, बताया तनाव से कैसे निकली

Send Push

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने न केवल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया बल्कि वह हॉलीवुड में भी तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ही अपने कॉन्फिडेंस और देसी अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका यंग गर्ल के लिए काफी ज्यादा इंस्पायरिंग हैं।

अभिनेत्री ने पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर काफी ज्यादा स्ट्रगल का भी सामना किया। सभी स्ट्रगल और दुखों के बाद भी उन्होंने अपने आप को मजबूती से खड़ा किया। उनकी जिंदगी में एक ऐसा ही पल था उनके पिता का जाना। जिसने उन्हें और उनके पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया था।

न केवल प्रियंका बल्कि उनकी मां भी अपने पति के जाने के बाद से डिप्रेशन में चली गई थीं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि वह कैसे इस सिचुएशन से निकल पाई थीं। आइए जानते हैं कैसे प्रियंका की मां ने डिप्रेशन को दी थी मात।

Photos- Madhu Chopra Instagram


पति के जाने के बाद डिप्रेशन में थीं प्रियंका चोपड़ा की मां image

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा एक डॉक्टर हैं। उन्होंने सेना मेंENTस्पेशलिस्ट के रूप में काम किया है और यूएसए से कॉस्मेटिक एस्थेटीशियन का कोर्स भी किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने पति के इस दुनिया से चले जाने के बाद दुखों से घिर गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं।


कैसे निकलीं डिप्रेशन से? image

उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि अशोक चोपड़ा की डेथ हुई तो मैं एक साल तक डिप्रेशन में रही थी। मैं बेसुध थी। इसके बाद मैंने काउंसलिंग लेना शुरू किया। 6-7 काउंसलिंग के बाद सब कुछ चेंज हो गया। मैं नॉर्मल हो गई। मुझे दोबारा जिंदगी मिल गई।


डिप्रेशन में कितनी फायदेमंद होती है काउंसलिंग image

बता दें बीते काफी सालों से लोगों को डिप्रेशन (.) से बाहर निकालने के लिए डॉक्टर काउंसलिंग या थेरेपी का सहारा ले रहे हैं। इसके जरिए आपको जीवन की चुनौतियों से निपटने के बेहतर तरीके खोजने में मदद मिलती है, अपने साथ हो चुके ट्रामा से निपटने, रिश्तों को सही ढंग से मैनेज करने, जिंदगी में तनाव को कम करने समेत कई अन्य चीजों में भी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now