Next Story
Newszop

मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच 13 साल रही थी दुश्मनी, सिंगर को पीटना चाहते थे एक्टर, जानिए क्या थी वजह

Send Push
भारतीय सिनेमा में एक्ट्रेसेस में तो रायवलरी आम बात है लेकिन एक्टर्स में भी ये देखने को मिलता है, जब उनके ईगो क्लैश होते हैं। फिर वह चाहे कितना बड़ा सितारा क्यों न हो। बॉलीवुड के अलावा, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी ऐसा देखने-सुनने को मिलता रहता है। हम आपको आज ऐसे ही दो महारथी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच जमीन-आसमान वाली दूरियां थीं। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। वह कौन हैं, आइए जानते हैं।हम बात यहां मनोज तिवारी और रवि किशन की कर रहे हैं। जो आज के समय में भारतीय जनता पार्टी के दो प्रमुख चेहरों में से हैं। दोंनों ने अपने समय में इंडस्ट्री में काफी तहलका मचाया ह। इनके बीच 36 का आंकड़ा हुआ करता था। और ये दुश्मनी एक-दो साल नहीं, बल्कि 13 साल चली थी। रवि किशन और मनोज तिवारी में अनबनरवि किशन और मनोज तिवारी ने पर्दे पर खूब रंग जमाया है। राजनीति में अच्छा कर रहे हैं। दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की है। दोनों ही करियक के पीक पर थे, तब इनमें क्लैश होते रहते थे। दोनों एक बार कपिल शर्मा के शो पर आए थे। वहां दोनों ने किस्सा सुनाया था। रवि किशन ने बताया था कि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था। दोनों ही सुपरस्टार थे। और फैन फॉलोइंग भी अच्छी थी। मनोज तिवारी ने रवि किशन की खोली थी पोलउन्होंने बताया था कि मनोज और उनको, दोनों को ही अपने-अपने हिसाब से स्क्रिप्ट चाहिए थी। कुछ मेकर्स ने इन दोनों के लिए लोगों से झगड़ा करके दो-चार फिल्में साथ करवाई भी थीं। इसी दौरान इनका झगड़ा भी हुआ था। मनोज ने इशारा किया कि रवि किशन फिल्म साइन करने के बाद स्क्रिप्ट में बदलाव करवाते थे। जिससे दिक्कत होती थी। मनोज तिवारी को पीटना चाहते थे रवि किशनरवि ने बताया था कि वह सिनेमा की पढ़ाई करके आए थे। उन्हें फिल्मों की ज्यादा जानकारी थी। लेकिन फिर भी इगो क्लैश होते ही थे। एक्टर मनोज तिवारी ने किस्सा सुनाया था कि एक फिल्म में वह एसपी थे और रवि चोर थे। अब पुलिस को अपराधी को बहुत पीटना था। लेकिन रवि ने कहा कि वह भी मनोज के किरदार को पीटना चाहते हैं। बात डायरेक्टर तक पहुंची और स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग उठी। हालांकि अंत में मनोज ने रवि को ही मारा था।
Loving Newspoint? Download the app now