रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा बुंडू थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाई गई जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप सवारी वैन रांची-टाटा हाईवे पर गोसाईडीह गांव के पास पलट गई।   
   
गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलटी
पुलिस के अनुसार, पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क किनारे खेत में पलट गया। वाहन में ऊपर और नीचे बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
   
सभी मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान ब्रजकिशोर मुंडा (35), रासबिहारी मुंडा (45), डोमन सिंह मुंडा (48), और जगरनाथ सिंह मुंडा (55) के रूप में की गई है। सभी मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के सिगिद और ऊपर बालालौंग गांव के निवासी थे। इसकी सूचना मिलते ही बुंडू थाने के प्रभारी रामकुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से बुंडू अनुमंडल अस्पताल भेजा।
   
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को रिम्स, रांची रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा, बीडीओ सावित्री कुमारी और अंचलाधिकारी हंस हेंब्रोम भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस आदि की तत्काल व्यवस्था कराई।
   
विधायक विकास कुमार मुंडा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक है। आदिवासी समाज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुंडू के ताऊ मैदान में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को स्थगित कर दिया है।
  
You may also like
 - सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 84,500 स्तर से ऊपर कर रहा कारोबार
 - 'काश मैंने वो गलती...', अभिषेक-ईशा ब्रेकअप को यादकर हुए भावुक, लोगों ने मेकर्स को लताड़ा और समर्थ की तारीफ की
 - एकता दिवस पर सैन्य दलों को किया लीड, पीएम मोदी की दी सलामी, मिलिए गर्व से सीना चौड़ा करनेवाली महिला अफसरों से
 - National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, पीएम मोदी ने कीे पुष्पांजलि अर्पित, एकता दिवस परेड का किया नेतृत्व
 - स्कूल के नोटिस बोर्ड में लगी पिन निगल गया 7वीं कक्षा का छात्र, ऑपरेशन के बाद कोमा में गया, 11 दिन बाद मौत