अगली ख़बर
Newszop

भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, आखिरी ग्रुप मैच में मलेशिया को चटाई धूल... सुल्तान ऑफ जोहर कप फाइनल में बनाई जगह

Send Push
भारत ने शुक्रवार को यहां अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए गुरजोत सिंह (22वें मिनट) और सौरभ आनंद कुशवाहा (48वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल 43वें मिनट में नवनीश पैनिकर ने किया।

मलेशिया को भारत ने हरायाभारतीय टीम अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारत ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप में 12वीं बार हिस्सा लेते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने यह जीत दो पेनल्टी कॉर्नर पर हासिल की। गुरजोत सिंह ने 22वें मिनट में और सौरभ आनंद कुशवाहा ने 48वें मिनट में गोल दागा। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल 43वें मिनट में नावेननेश पैनिकर ने किया। इस जीत के साथ भारत ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप में रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। भारत इस टूर्नामेंट में 12वीं बार भाग ले रहा है।

देरी से शुरू हुआ मैचबारिश के कारण मैच थोड़ी देर से शुरू हुआ। गीले मैदान पर दोनों टीमों को शुरुआत में खेलने में दिक्कत हुई। भारत ने शुरुआत में लंबे हवाई गेंदें खेलकर मलेशिया को चौंकाने की कोशिश की, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ। जैसे-जैसे मैदान सूखा, भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। भारत लगभग बढ़त बनाने ही वाला था, लेकिन मलेशियाई गोलकीपर हाजिक हैरुल और क्रॉसबार ने अराजीत हुंदल के रिबाउंड शॉट को रोक दिया।


22वें मिनट में, गुरजोत ने पेनल्टी कॉर्नर पर मिले रिबाउंड को गोल में डालकर भारत को बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था, लेकिन भारत ने कई मौके गंवाए। पहले दो क्वार्टर में भारत ने नौ पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ एक को गोल में बदला। ब्रेक के बाद भी भारत ने मलेशियाई डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। 35वें मिनट में मलेशियाई गोलकीपर ने एक और महत्वपूर्ण बचाव किया।

43वें मिनट में मलेशिया ने बराबरी कर ली। नावेननेश ने करीबी रेंज से गोल किया, जब भारतीय डिफेंडरों गेंद को ठीक से क्लियर नहीं कर पाए। लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया। पांच मिनट बाद, कुशवाहा ने एक वन-ऑन-वन स्थिति में रिबाउंड पर गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी। 53वें मिनट में भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें