कल का मौसम 12 नवंबर 2025: देश में बारिश के खत्म होते ही अब ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। तो चलिए जानते हैं अन्य शहरों में मौसम का हाल...
इन राज्यों में शीत लहर का अलर्ट
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर 12 नवंबर के दौरान भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 12 नवंबर के दौरान शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 से 14 नवंबर के दौरान शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल शामिल हैं। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश के चलते इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी बढ़ा रहेगा जिससे लोगों को मास्क पहनने की जरूरत पड़ सकती है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी में 12 नवंबर से सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। लखनऊ में 12 नवंबर को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ठंड का ज्यादा एहसास होगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 12 नवंबर को कुछ इलाकों में बर्फीली हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

You may also like

जारी है सीमा पार आतंकवाद... भारत की UNSC में हुंकार, दिल्ली विस्फोट के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान को लताड़ा

अंक ज्योतिष: किस तरह के होते हैं मूलांक 6 के जातक? जानिए इनसे जुड़ी हर बात

VIDEO: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, जम्मू-कश्मीर के Vivrant Sharma ने डाइव करके पकड़ा Ayush Badoni का हैरतअंगेज कैच

मासूमियत शर्मसार! 💔 4 साल की पोती से 'दादा' ने की हैवानियत? हुगली में रिश्ते तार-तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वनडे सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 300 रन का लक्ष्य