Next Story
Newszop

AC आपको बना देती है मोटा, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दी जानकारी, 4 वजह से बढ़ती है चर्बी

Send Push

गर्मियां शुरू हो गई हैं और इतनी चिलचिलाती धूप से राहत पाने का बस एक तरीका समझ में आता है कि पूरे दिन एसी में बैठे रहो और एक बार अगर एयर कंडीशनर की हवा लग गई तो फिर धूप में तो बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। क्यों आपके साथ भी ऐसा होता है ना?

लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एसी में रहने से आप में चर्बी बढ़ जाएगी तो? है न हैरानी वाली बात। एसी के आपने अब तक कई सारे नुकसानों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन वजन बढ़ना, ये शायद पहली बार पढ़ रहे होंगे।

अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो बता दें कि ऐसा हमारा कहना नहीं है, बल्कि एक जानी मानी आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने फॉलोअर्स को हाल ही में इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने वो कारण भी गिनाए हैं, जिनके चलते ऐसा होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर एयर कंडीशनर किस तरह वेट गेन का कारण बनता है।

Photos- Freepik


क्या एयर कंडीशनर से भी बढ़ता है वजन? image

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षाभावसार सावलिया (Dr Dixa Bhavsar Savaliya) इंटरनेट की एक जानी मानी पर्सनैलिटी हैं, वो आयुर्वेद के जरिए बीमारियों को हील करने में मदद करती हैं। इस बीच उन्होंने एक हैरान करने वाली जानकारी अपने लेटेस्ट पोस्ट में दी है। जिसमें उन्होंने डिटेल में बताया कि 4-6 घंटे एसी में रहने से वेट गेन हो सकता है।


एसी से क्यों बढ़ता है वजन? image

डॉक्टर ने बताया कि एयर कंडीशनिंग सीधे तौर पर वजन बढ़ने का कारण नहीं बनती है,बल्कि लंबे समय तक एसी में रहने से ऐसे व्यवहार हो सकते हैं जिससे वजन बढ़ सकता है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं-


घटती है फिजिकल एक्टिविटी image

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक,एयर कंडीशनिंग के कारण अक्सर लोग घर के अंदर अधिक समय बिताते हैं,जिसके परिणामस्वरूप उनकी अधिक सेडेंटरी लाइफस्टाइलयानी कि निष्क्रिय जीवन शैली हो सकतीहै। कम शारीरिक गतिविधि समय के साथ वजन बढ़ने में योगदान कर सकती है।


देखें वीडियो ​

मेटाबोलिक स्लोडाउन image

इसके अलावा एसी से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, कुछ स्टडी से पता चलता है कि ठंडे तापमान में लंबे समय तक रहने से,यहां तक कि एयर-कंडीशन्ड एनवायरनमेंट में भी,मेटाबॉलिज्म में थोड़ी मंदी हो सकती है,जिससे वजन बढ़ने में योगदान होता है।


आराम और खाने की आदतें image

ठंडे औरआरामदायक वातावरण में रहने से स्नैकिंग या अधिक बार खाने को बढ़ावा मिल सकता है,खासकर अगर लोग घर के अंदर रहने को आराम और खाने से जोड़ते हैं।


कमकैलोरी होती है बर्न image

जब आपका शरीर एयर कंडीशनिंग के कारण आरामदायक तापमान सीमा में होता है,तो उसे अपने आंतरिक तापमान को बनाए रखने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसका मतलब है कि आप कुल मिलाकर कम कैलोरी जलाते हैं,और यदि आप कम खाकर इसकी भरपाई नहीं कर रहे हैं,तो आपका वजन बढ़ने की संभावना है।


वजन बढ़ने से रोकने के लिए क्या करें? image

इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि चूंकि एयर कंडीशनिंग सीधे तौर पर किसी व्यक्ति का वजन बढ़ाने में सहयोग नहीं करती है,यह लाइफस्टाइल च्वाइस को प्रभावित कर सकती है जो वजन बढ़ाने में योगदान कर सकती है। क्लाइमेट की परवाह किए बिना,बैलेंस्ड डाइट बनाए रखना और नियमित शारीरिक गतिविधि सुनिश्चित करना वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं।


बचने के लिएACका इस्तेमाल कैसे करें? image

डॉक्टर ने ये भी बताया कि वजन बढ़ने से बचने के लिए गर्मियों में एसी का उपयोग कैसे करें?

1- इसे रात में 2-3 घंटे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

2- दिन के दौरान एसी का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें।(यदि यह जरूरी है तो- इसे हर 2-3 घंटे में कम से कम 30 मिनट के लिए बंद करने कीकोशिश करें या मौसम और एसी का उपयोग करने के बावजूद एक्टिव रहने के लिए प्रतिदिन 10 हजार कदम चलने का प्रयास करें।)

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now