नई दिल्ली: 2019 के बाद ग्रीन पटाखों वाली दिवाली में लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े। रात आठ बजे से बजे दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे जले। यह ग्रीन पटाखे रहे या सामान्य, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन आतिशबाजी की वजह से धुएं और शोर ने लोगों को खूब परेशान किया। रात 11 से एक बजे तक प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा। पीएम 2.5 का स्तर कुछ जगहों पर 1700 एमजीसीएम से भी अधिक पहुंच गया। यह मानक से लगभग 30 गुणा अधिक है।
सुप्रीम कोर्ट ने दी थी परमिशन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस बार ग्रीन कैकर्स को रात 8 से 10 बजे तक जलाने की छूट दी गई थी। इसके बावजूद आतिशबाजी शाम छह बजे से शुरू हो गई। सात बजे के बाद यह बढ़ती गई और रात करीब 12 से 12.30 बजे तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पूरा आसमान में धुआं छाया रहा।
लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे
लोगों की सांस की तकलीफे बढ़ गई। रॉकेट, अनार, स्काई शॉट के साथ प्रतिबंधित लड़ियां, फुलझड़ी तक लोगों ने खूब जलाई। हालांकि एक्यूआई पर इसका असर सुबह चार बजे के बाद दिखा। एक्यूआई 24 घंटे का औसत होता है। इसलिए इस पर प्रदूषण का असर कुछ घंटे बाद दिखाई देता है।
कई मॉनिटरिंग स्टेशन ने डेटा देना बंद किया
दिवाली की रात जैसे ही आतिशबाजी शुरू हुई अधिकांश वायु प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशनों ने डेटा देना बंद कर दिया। कई स्टेशनों में रात 8 से एक बजे के बीच यह गड़बड़ी देखी गई। इन स्टेशनों का डेटा हर पंद्रह मिनट बाद अपडेट किया जाता है। इससे उस समय की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। यही वजह है कि इन स्टेशनों में पीक प्रदूषण रात एक बजे, दो बजे और सुबह छह बजे भी आ रहा है। क्योकि इन स्टेशनों पर इससे पहले के डेटा उपलब्ध नहीं हुए थे।

You may also like
शुक्रिया अदा करता हूं... भारत के काबुल तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा देने से तालिबान खुश, आया बड़ा बयान
दिल्ली की दीपावली भव्य थी, छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा: सीएम रेखा गुप्ता
2nd Test: साउथ अफ्रीका ने रबाडा और मुथुसामी की बल्लेबाजी से पाकिस्तान पर पलटवार, 23 रन की बढ़त में पाक ने गवाए 4 विकेट
हरियाणा: IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, गनमैन का वीडियो वायरल, शराब कारोबारी के ऑफिस में दिखा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी का करेंगे दौरा –