शादाब रिजवी, बागपत: दिल्ली में विप्रो कंपनी में बतौर इंजीनियर नौकरी करने वाले का अनुज कुमार नैन की हत्या कर दी गई। इंजीनियर की कार भी गायब है। परिजनों का कहना है कि लूट के बाद गला काटकर मारा गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या और हादसे को लेकर जांच की जा रही हैं।
बागपत पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर गुफा मंदिर के सामने नौरोजपुर गुर्जर गांव के इंजीनियर अनुज कुमार नैन (35) का शव पड़ा हुआ मिला। उसके पास से मिले कागजात से पुलिस ने अनुज के परिवार वालों को जानकारी देकर बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुज कुमार नैन दिल्ली की विप्रो कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात थे। शनिवार को कंपनी में ड्यूटी करने के बाद अनुज कुमार अपनी कार से वापस बागपत लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।
अनुज के शरीर पर चोट के निशानदेर रात पुलिसकर्मियों को गुफा मंदिर के पास अनुज का शव पड़ा मिला। परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि अनुज की कार भी मौके पर नहीं मिली। अनुज के पिता देवेंद्र कुमार नैन का कहना था कि बेटे के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। गला रेतकर हत्या की गई है। कार और नगदी भी लूट ली गई। हालांकि पुलिस घटना को हादसा मानकर जांच कर रही है। पुलिस को अनुज की गाड़ी गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखी है। पुलिस ने कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान हैं, उससे हादसा लग रहा है। कार कहां गायब हो गई यह संदेह पैदा कर रहा हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर कर रही है।
हरियाणा में नौकरी करने वाले शेखर की बागपत में हत्याएक अन्य घटना में, बागपत जिले के निवाली गांव निवासी शेखर की निरोजपुर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शेखर हरियाणा में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रात दो बजे पुलिस ने परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, शेखर बागपत जिले के निवाली गांव के निवासी थे। पांच साल से हरियाणा में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह रात में रोज अपने गांव आ जाते थे। शेखर के चाचा योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार देर रात तक शेखर के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। मोबाइल भी नहीं मिल रहा था। रात दो बजे पुलिस के मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी मिली। चाचा योगेश के मुताबिक, शेखर के शरीर पर एक गोली लगी हुई थी। मृतक के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई पहलू से जांच की जा रही है।