Next Story
Newszop

भाई ये मत करो... भारत-पाक तनाव के बीच इरफान पठान गुस्से में, किसे लगाई लताड़

Send Push
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान परेशान है। वह भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। भारतीय सेना इन हमलों को नाकाम कर रही है और पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। इस बीच, पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है और उनका हौसला बढ़ा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ गलत खबरें भी चल रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इन खबरों पर गुस्सा जताया है और उन्हें फैलाने वालों को फटकार लगाई है। उन्होंने लोगों से भारतीय सेना का सम्मान करने की अपील की है।पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है। सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। कुछ खबरें पाकिस्तान फैला रहा है, तो कुछ भारत में ही मौजूद लोग इन्हें शेयर कर रहे हैं। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई लड़ाकू विमान मार गिराए हैं।इरफान पठान इन फर्जी खबरों पर भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों की क्लास लगाई है। उन्होंने 2 मिनट 48 सेकंड का अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपील की है कि सिर्फ ऑफिशियल बयानों पर खबरों पर ही भरोसा करें। इस वीडियो के कैप्शन में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने लिखा, 'फर्जी खबरें न फैलाएं। हमारे जवानों का सम्मान करें और उनका समर्थन करें।'
तनाव बढ़ने के बाद से ही पाकिस्तानी यूजर्स झूठी खबरें और अजीब दावे कर रहे हैं। वे भारत के लड़ाकू विमानों को गिराने और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने जैसे झूठे दावे कर रहे हैं। पाक ने ये भी दावा किया कि भारत ने अफगानिस्तान पर हमला किया है। भारतीय सेना और केंद्र सरकार ने इन दावों की सच्चाई बताई है और पाकिस्तान की पोल खोली है। सरकार ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
Loving Newspoint? Download the app now