वृषभ राशि : मई में तेजी से बदलेगी आपकी किस्मत

मई में ग्रहों के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों की किस्मत तेजी बदलेगी। यानी इस महीने आपको आर्थिक लाभ और उन्नति मिलने के साथ-साथ धन संपत्ति का सुख मिलने के योग भी बनेंगे। इस महीने या तो आप कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं या फिर आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से होने से वह आपको सफलता पाने में मदद कर सकता है। साथ ही इस दौरान घर परिवार में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।उपाय : इस महीने सूर्य को नियमित रुप से अर्घ्य दें और सूर्यदेव के मंत्रों का जप करें।
कर्क राशि : मई में बढ़ेगी आपकी कमाई
मई का महीना ग्रहों की चाल के अनुसार, आपकी आय में काफी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपनी सुख सुविधाओं पर इस दौरान काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। यदि आप निवेश करने जा रहे हैं तो इस दौरान आपको लाभ मिल सकता है। आप खुद को आर्थिक रूप से बेहद मजबूत अवस्था में पाएंगे। साथ ही आपकी आय के साधनों में भी वृद्धि होगी।उपाय : इस पूरी महीने बजरंगबली की उपासना करें और बालाजी भगवान की मंगलवार और शनिवार को आरती करें।
सिंह राशि : मई में पारिवारिक सुख में होगी वृद्धि
मई के आरंभ से ही सूर्य के भाग्यस्थान में होने के कारण सिंह राशिवालों के बिगड़े कार्यों में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ और उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में जो बाधाएं आ रही थी अब वह सभी समाप्त हो जाएंगी। यानी आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च होगा। हालांकि, शनि की ढैय्या के प्रभाव से आपके खर्चे भी इस दौरान ज्यादा रह सकते हैं।उपाय : इस पूरे महीने नियम से सुंदरकांड का पाठ करें या फिर रविवार के दिन लाल मसूर का दान किसी जरूरतमंद को करें।
तुला राशि : मई में मिलेगी अच्छा मुनाफा
तुला राशि के लोगों के लिए मई के महीने में शुक्र उच्चस्थ होने से परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों की किस्मत भी इस अवधि में बदलेगी। उन्हें इस महीने कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि, आपकी राशि पर गुरु की शत्रु दृष्टि होने के कारण आय सामान्य रहेगी। आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन, इसका कोई भारी असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा।उपाय : उपाय के तौर पर इस पूरे महीने हनुमान बाहुक का पाठ करें। साथ ही गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान भी करें।
मकर राशि : मई में धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे

मकर राशिवालों को मई के महीने में सूर्य चतुर्थस्थ उच्चस्थ संचार करने से धन लाभ और उन्नति के अवसर आपको मिलेंगे। इस महीने आपको करियर में अपनी मेहनत का फल मिलता नजर आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट आदि भी मिल सकता है। परिवार में आपके अपने पिता के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। साथ ही परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। माता पिता को संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावनाएं हैं।उपाय : सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें जैसे लाल रंग के वस्त्र, तांबा आदि।
You may also like
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सा मनी प्लांट लगाना चाहिए. मनी प्लांट लगाते समय कभी न करें ये गलती ι
जानिए सप्ताह का कौनसा दिन आपके लिए अच्छा और कौनसा बुरा? ι
बिहार में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार
फरिश्ता बनकर आएंगे मंगलदेव, चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत. खत्म होगा दुख, मिलेगा ढेर सारा धन ι
दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद ऋषभ पंत ने बताई मयंक यादव की अनुपस्थिति की वजह