बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी उत्साहित है, वहीं विपक्ष ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं, इस चुनाव में भी ऐसा होगा।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी।
नीतीश कुमार की विदाई तयबिहार चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद कई एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि इस एग्जिट पोल को भी हम सिरे से खारिज करते हैं। यह गलत साबित होगा। ऐसा किसके इशारे पर दिखाया जाता है, यह भी सब जानते हैं। महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है और महागठबंधन 200 के पार जा रहा है। 14 नवंबर को असली परिणाम आएगा। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है। नीतीश कुमार की विदाई तय है और महागठबंधन की जीत पक्की है।
उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव के राजतिलक की तैयारी कर दी है। इस बार महागठबंधन की सरकार ही बनेगी।
दिल्ली ब्लास्ट पर पर मृत्युंजय तिवारी की राय#WATCH | पटना: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल तो कई बार कई चुनाव में गलत साबित हुए हैं। कल जो एग्जिट पोल आया है इसे हम सिरे से खारिज करते हैं और जो 'इग्जैक्ट पोल' है जनता का, जहां जनता ने बिहार के भविष्य और बिहार में बदलाव… pic.twitter.com/78gAtwcJXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
दिल्ली ब्लास्ट पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ब्लास्ट किस कारण हुआ, किसकी लापरवाही या चूक हुई, यह घटना कैसे हुई, ब्लास्ट कैसे हुआ और कौन लोग जिम्मेदार हैं। जांच में यह सब सामने आना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
कहां चूक हुई, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दिल्ली और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। इस तरह की घटना के पीछे कौन लोग हैं, इसका जल्द खुलासा होना चाहिए।
14 नवंबर को परिणामबिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 243 सीटों पर मतदान कराए गए। एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी का अनुमान है। हालांकि यह बस अनुमान है। इसे परिणाम नहीं माना जा सकता है। विपक्ष भी इस थ्योरी के साथ चल रहा है। विपक्ष का मानना है कि एग्जिट पोल के रुझान 14 नवंबर को परिणाम में तब्दील नहीं होंगे, बल्कि परिणाम सभी को चौंकाएंगे और सरकार महागठबंधन की बनेगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
You may also like

हरियाणा के एग्जिट पोल में क्या हुआ था... बिहार के नतीजों के लिए थोड़ा इंतजार करें: कांग्रेस

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: रामकोला में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

भारत के लिए बोत्सवाना की राष्ट्र-निर्माण यात्रा में भागीदार होना सम्मान की बात : राष्ट्रपति मुर्मू

ट्रकवाले ने जानˈ पर खेलकर बचाई थी लड़की की इज्जत, 4 साल बाद लड़की ने कुछ इस तरह चुकाया एहसान﹒

कैबिनेट ने 25,060 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ निर्यात संवर्धन मिशन को दी मंजूरी





