दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दुबे के आवास की तरफ बढ़ने की तैयारी में थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, "बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है।"
आज @DelhiPYC ने BJP सांसद निशिकांत दुबे द्वारा CJI के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया!
— Indian Youth Congress (@IYC) April 22, 2025
हमारी स्पष्ट मांग है: निशिकांत दुबे को तत्काल बर्खास्त किया जाए! ✊
📍IYC मुख्यालय, नई दिल्ली pic.twitter.com/EGB6JhqjXj
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि दुबे को संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
You may also like
धर्म पूछकर गोली मारी, पहलगाम हमले ने देश को हिलाया!
सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी राहत! सितंबर तक फ्री में बदली जाएगी स्क्रीन, कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर दे रही ये ऑफर
IPL 2025: जारी आईपीएल में खस्ता हालत में दिख रही CSK को लेकर सुरेश रैना ने दिया चौंकाने वाला बयान कहा- उनमें…
यूपी : पीएम मोदी के कानपुर दौरे की विशेष तैयारी, व्यापारियों को अक्षत बांटकर किया जा रहा आमंत्रित
हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा में नशे के खिलाफ रैली, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी