लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के राज्यपाल ठावर चंद गहलोत ने शनिवार को कृषि मेला 2025 में आयोजित सीड मेला और फल-फूल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेला का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें प्रेरित करना है, ताकि अन्य किसान भी इसका लाभ उठा सके।
राज्यपाल गहलोत ने कहा कि कृषि मेला केवल एक प्रदर्शनी बल्कि यह किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और खेती के आधुनिक तरीकों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। इस आयोजन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देंगे। इस मेले में बीज, फल-फूल, कृषि उपकरणों की नवीनतम किस्मे प्रदर्शित की गई।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के तरीके बताएं। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस मेले से न सिर्फ किसानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि क्षेत्र के कृषि व्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी।
You may also like
नवनियुक्त जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष को जोरदार स्वागत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ जबलपुर अल्प प्रवास
मप्रः पेंच नेशनल पार्क देश में सबसे अधिक खुरयुक्त वन्यजीव घनत्व वाला टाइगर रिजर्व
राजगढ़ः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रुप से संचालित क्लीनिकों पर लगाया ताला
लिमिट से ज्यादा Saving Account में जमा किए पैसे` तो आयकर विभाग का आ सकता है नोटिस पढ़ लें ये जरूरी नियम