चेहरे पर झाइयां होने पर ग्लो खत्म हो जाता है और आयु अधिक दिखने लग जाती है। काफी सारी महिलाएं झाइयों यानी पिगमेंटेशन से परेशान होती हैं। झाइयां होने पर चेहरे पर काले धब्बे पड़ने लग जाते हैं। जिसके कारण स्किन टोन पर असर पड़ता था। अगर आप झाइयों से परेशान हैं, तो बस नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से झाइयों की समस्या से निजात मिल जाएगी और रंगत भी साफ हो जाएंगी। ये घरेलू उपाय बेहद ही सरल व कारगर हैं।
क्या होती हैं झाइयांपिगमेंटेशन त्वचा की एक सामान्य समस्या है। जो किसी को भी हो सकती है। इस समस्या के तहत त्वचा का कुछ हिस्सा गहरे रंग का हो जाता है और छोटे-छोटे धब्बे चेहरे पर पड़ने लग जाते हैं। पिगमेंटेशन की सबसे बड़ी वजह त्वचा में मेलानिन का स्तर बढ़ना होता है। अगर समय रहते ही इस समस्या से जुड़े उपाय कर लिए जाएं। तो इससे आराम मिल जाता है। तो आइए बना देरी किए हुए जानते हैं पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के उपाय क्या हैं।
चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप बेसन का फेस पैक चेहरे पर लगा दें। आधा नींबू चम्मच का रस और आधा चम्मच हल्दी, बेसन में डाल दें। इन चीजों को मिक्स कर लें और पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। इस उपाय को आप हफ्ते में तीन या चार बार करें। ये उपाय करने से झाइयां खत्म हो जाएंगी और इस समस्या से आपको निजात मिल जाएगी।
दूसरे उपाय के तहत आप नींबू के रस को चेहरे पर लगा लें। ताजे नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें। फिर इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सुखने दें। फिर पानी की मदद से साफ कर लें। ये उपाय करने से झाइयां हल्की पड़ने लग जाएगी।
सेब का पेस्ट भी चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर हो जाती हैं। आप सेब को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे लगा लें और सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। ये उपाय आप हफ्ते में दो बार करें।
एक चम्मच मलाई में बादाम का पाउडर डाल दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से इसे रगड़ें। इसके बाद इसे साफ कर लें। रोजाना ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से झाइयां कम होने लग जाएंगी।

ताजा टमाटर का रस अपने चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें। ये रस चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइयां कम होने लग जाएगी और इस समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ में ही चेहरे की रंगत भी निखर जाएगी।
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए पपीता भी असरदार साबित होता है। चेहरे पर पपीते का पल्प लगाने से झाइयां समाप्त हो जाती हैं। एक पपीता लेकर उसे घिस लें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। सूखने पर इसे पानी की मदद से साफ कर दें।
चेहरे पर पड़ी झाइयों के निशानों दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर हो जाएंगी।

गलत खानपान के कारण भी चेहरे पर झाइयां आने लग जाती हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में अच्छी आहार को ही शामिल करें। गाजर का जूस झाइयों को दूर करने में सहायक साबित होता है। एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च के एक दिन छोड़कर पीएं। इसे पीने से आपकी झाइयां दूर होने लग जाएगी। इसके अलावा अपनी नींद का भी खास ध्यान रखें और अच्छी नींद लें। कम नींद लेने के कारण भी कई लोगों को झाइयां हो जाती हैं।
You may also like
क्यूँ रोते हैं कुत्ते? क्या सच में उन्हें दिखता है भूत ? जानिए क्या होता है जब कुत्ता रोता है ⤙
IPL 2025: CSK vs SRH के बाद सबसे ज्यादा रन औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
मां-बेटी की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, उम्र का अंदाजा लगाना हुआ मुश्किल
HBSE 10th and 12th Result 2025: Haryana Board to Declare Results After May 15, Confirms Chairman
Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल को जान का खतरा, खुफिया एजेंसी को मिला इनपुट, सरकार ने तुरंत बढ़ाई सुरक्षा