सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले में पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई और ईंट-भट्ठा मालिक भोलेंद्र पाल सिंह पर तीन थानों में केस दर्ज हुआ है। वहीं, पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार रात पिपराइच क्षेत्र के रउतापार में भोलेंद्र प्रताप सिंह के ईंट-भट्ठे पर छापा मारा और अनियमिततता मिलने पर नोटिस जारी किया है।
सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में साइबर थाने में मीडिया सेल में तैनात सिपाही रामबोध ने जबकि पिपराइच में गंगेश और रामगढ़ताल में सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। वहीं, वायरल होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
सिपाही रामबोध ने पुलिस को बताया कि सोशल साइट स्क्राल करते समय फेसबुक पर सीएम से संबंधित एक अभद्र अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट दिखा। पोस्ट गुलरिहा इलाके के जमुनिया निवासी भोलेंद्र पाल सिंह द्वारा खुद की आईडी से किया गया था। इस पोस्ट से भाजपा समर्थकों का एक वर्ग आक्रोशित है। इससे सामाजिक सद्भाव भी बिगड़ सकता है। इसी तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसी तरह पिपराइच व रामगढ़ताल थाने में भी केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि पोस्ट को दो घंटे में ही डिलीट कर दिया गया था, लेकिन तब तक वायरल हो गया।
25 वर्ष से विधायक से रहते हैं अलगविधायक महेंद्र पाल और उनके भाई भोलेंद्र पाल के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं। दोनों परिवार के लोग पिछले 25 वर्ष से अलग-अलग रहते हैं। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि क्या पोस्ट किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। भाई का परिवार पिछले 25 वर्षों से अलग रहता है।
You may also like
ट्रेन` में फंसाई दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड
शख्स` ने बैंक में फोन कर कहा- मैं एयरपोर्ट बना रहा हूं फटाफट लोन दो. जब खाते में आए 1 अरब रुपये तो उड़ गए सबके होश
एक होनहार छात्रा की अद्भुत मेमोरी: 75 जिलों के नाम 31 सेकंड में
Modi Government's Big Decision On CAA : पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों के लिए मोदी सरकार का राहत भरा फैसला, सीएए कट ऑफ की तारीफ आगे बढ़ाई
Physical relation: रात में सोने से पहले पान के पत्ते में मिलाकर खा ले ये एक चीज, मर्दाना ताकत बढ़ जाएगी ऐसी की...