लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश का सबसे बड़ा सियासी दंगल 2027 में यूपी में लड़ा जाना है। जिस पर कब्जे को लेकर राजनीतिक दलों ने यलगार का शंखनाद कर दिया है। अखिलेश यादव की पलटन सड़क पर उतर चुकी है।
सपा प्रमुख ने मोर्चे पर चाचा शिवपाल यादव के अलावा लेडी बिग्रेड को लगा दिया है। शिवपाल यादव पर्दे में रहते हुए रणनीति बना रहे हैं तो वहीं मैदान पर अखिलेश की ये महिला योद्धा बीजेपी से दो-दो हाथ कर रही हैं। इन्हीं लेडी महारथियों में कैराना की सांसद इकरा हसन हैं, जो अपने बयानों के साथ ही सनातनी अवतार के जरिए सूबे में गर्दा उड़ाए हुए हैं।
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन इस समय चर्चाओं है। वह बीजेपी से दो-दो हाथ कर रही हैं। बीजेपी नेताओं के हर प्रहार का वह अपने तरीके से पलटवार कर जवाब दे रही हैं। आजम से लेकर इरफान सोलंकी को लेकर इकरा आवाज बुलंद किए हुए हैं। अखिलेश यादव को सीएम बनाए जानें का वह भविष्यवाणी भी कर रही है। इकरा ने डंके की चोट पर ऐलान कर दिया है कि 2027 की दीपावली सपाई अपने तरीके से मनाएंगे। 2027 की दीपावली के वक्त सूबे में सरकार सपाईयों की होगी। तब सूबे की कमान अखिलेश यादव के हाथों में होगी। जब प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब फिर से जीवित होगी।
बयानों के बीच इकरा का एक और अवतार देखने को मिली। अखिलेश की लेडी सांसद ने अपने भगवा के जरिए बीजेपी के नेताओं को परेशान कर दिया। इकरा के इस नए अवतार को देख भगवा खेमा खौफजदा है। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं इकरा हसन के इस नए अवतार के बारे में।. दरअसल इकरा की संसदीय क्षेत्र स्थित एक गांव में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद सपा सांसद को कुछ लोगों ने गालियां दी थीं। सपा सांसद इकरा हसन का कहना था कि उन्हें आतंकी और मुल्ली तक कहा गया था।
इसके बाद सपा सांसद ने मंदिर का दौरा भी किया था। तभी सपा सांसद इकरा हसन ने पीडीए चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये कार्यक्रम सहारनपुर के देवबंद स्थित मीरपुर गांव में आयोजित किया गया था।ये पीडीए चौपाल गुर्जर समाज द्वारा सामाजिक जागरूकता और एकता को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी शामिल थे। यहां इकरा हसन का सम्मान किया गया और उन्हें भगवा पगड़ी भी पहनाई गई। पीडीए चौपाल को इकरा हसन ने संबोधित भी किया। इसरा हसन ने अपने संबोधन में एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
इकरा हसन ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी के लोग उन्हें ही गालियां दे रहे हैं। इकरा ने तालिबान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इन्हीं तालिबानियों की बीजेपी के लोग निंदा करते थे। इन्हीं तालिबानियों के नाम पर देश के एक खास समुदाय को टारगेट किया जाता था। लेकिन अब बीजेपी को ये तालिगानी प्यारे हो गए। इकरा ने अफानिस्तान के मंत्री के स्वागत की अलौचना की। सीएम योगी को उनके भाषण यादव दिलाए। अब इकरा हसन का भगवा पगड़ी पहने दिए गए भाषण की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिस पर लोग कमेंट भी लिख रहे हैं।
ये तो हुई इकरा हसन के बयान और भगवा पगड़ी की कहानी। अब हम आपको बताते हैं कि इकरा हसन के मंदिर जानें की स्टोरी। दरअसल पिछले दिनों सहारनपुर के छापुर गांव स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन को कथित गालियां दी गईैं आरोप है कि इकरा हसन को आतंकी और मुल्ली तक कहा गया। यहां तक की उनके पिता और भाई को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। मामले की जानकारी होने पर सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर के छापुर गांव पहुंची।
यहां इकरा हान ने शिव मंदिर का दौरा किया। खुद इकरा हसन ने अपने दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब इकरा हसन शिव मंदिर के अंदर गईं, तो मंदिर के अंदर जाने से पहले इकरा हसन ने अपनी चप्पल उतारी। मंदिर के बाहर चप्पल उतारकर ही इकरा हसन मंदिर प्रांगण में गईं और शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। मौके पर इकरा हसन ने पूरी घटना की जानकारी ली। इकरा ने हाथ भी जोड़े। इकरा ने इस मौके पर जिन्होंने मंदिर को क्षतिगस्त किया, उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। मंदिर के निर्माण की बात कही।
You may also like
पत्नी या गर्लफ्रेंड… किसे संभालना ज़्यादा मुश्किल है? मर्दों, जवाब` दो….
देवर पर फिदा हुई भाभी, प्यार से बुलाया कमरे में,` कहा- 'सुनो, पति को हटाओ ना', फिर…
गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की? यहां` बिना 1रुपए खर्च करें पता लगा सकते हैं
जुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति बंद करे विपक्ष : भाजपा
फारबिसगंज से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने भरा नामांकन