Next Story
Newszop

मछुआरे ने पकड़ी प्रेग्नेंट मछली, पेट चीरा तो अंदर निकला इंसानी शक्ल वाला बेबी ⤙

Send Push

ये दुनिया बहुत बड़ी और विचित्र है। इसलिए यहां हमे आए दिन नई नई और हैरान कर देने वाली चीजें देखने को मिलती रहती है। अब इंडोनेशिया के इस अजीबोगरीब मामले को ही ले लीजिए। यहां मछवारे ने एक गर्भवती शार्क मछली (pregnant shark fish) को अपने जाल में कैद कर लिया। जब उसने इस मछली का पेट चिरा तो उसके अंदर से 3 शार्क के छोटे छोटे बच्चे निकले। इन बच्चों में से 2 तो नॉर्मल थे लेकिन तीसरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

image

दरअसल शार्क के इस तीसरे बच्चे की शक्ल इंसान से काफी मिलती जुलती है। खासकर उसकी दो बड़ी बड़ी और गोल गोल आंखें इंसानों की तरह ही लगती है। अब इंसानों की तरह दिखने वाली इस बेबी शार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसने भी इन फोटोज को देखा वह खुदरत के इस अद्भुत करिश्मे से हैरान रह गया।

image

यह अजीब शार्क इंडोनेशिया के रहने वाले 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नरेन की है। वह खुद भी शार्क की शक्ल देख हैरत में पड़ गया। उसी ने इस शार्क की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दी। उधर उसके गाँव में भी लोग दूर दूर से इंसानी शक्ल वाली इस शार्क को देखने आ रहे हैं।

image

कई लोगों ने अब्दुल्लाह को ऑफर दिया है कि वह पैसों के बदले ये शार्क उन्हें दे दें। लेकिन मछुआरे का अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। वह इसे शार्क को अपने पास ही रखना चाहता है। उसका मानना है कि यह बेबी शार्क उसके लिए अच्छा भाग्य लेकर आई है। ये उसका गुड लक चार्म है।

image

उधर गांव वालों ने जब इंसानी शक्ल वाली इस बेबी शार्क को देखा तो वे उसकी पूजा करने लगे। उन्हें लगता है कि ये ऊपरवाले का भेजा कोई दूत है। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बहुत से लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि कोई शार्क मछली किसी इंसान जैसी कैसे दिख सकती है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने पहले कभी इस तरह की कोई शार्क देखी है? वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर इंसानी शक्लों वाले कई जानवर वायरल हो चुके हैं। वैसे देखा जाए तो हम इंसान भी किसी न किसी तरह से जानवरों की बेसिक संरचना से जुड़े हुए हैं।

दोस्तों यदि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो से दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Loving Newspoint? Download the app now