मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी बेगुनाही साबित की है। इस महिला का कहना है कि उसकी सास उसपर शक करती है। अपनी सास के शक को दूर करने के लिए उसने ये ‘अग्नि परीक्षा’ दी है। ये मामला सौसर ब्लाक का है।
महिला के अनुसार उसकी सास ने उसपर ये आरोप लगाया था कि वो टोना-टोटका करती है और उसके बेटे को अपने वश में कर लिया है। सास की ओर से लगाए गए इस आरोप को झुठलाने के लिए ये महिला नंगे पैर अंगारों पर चली। सौसर तहसील के ग्राम रामकोना के मोहर्रम पर्व के दौरान एक दरगाह पर ये महिला अंगारों पर चली। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में बाबा महिला पर उसके रिश्तेदारों द्वारा आरोप लगाए जाने की बात कर रहे हैं। वे उसे खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अंगारों पर चलने को कहते हैं। इसके बाद महिला दो बार अंगारों पर चलती भी है। महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी सास और ससुरालपक्ष के अन्य लोग पति को अपने वश में करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इसी का सबूत देने के लिए वो बाबा की दरगाह में आई थी। वहीं बाबा का बचाव करते हुए महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से ये सब किया है। बाबा ने उसे अंगारों पर चलने को नहीं कहा था।
इस मामले पर बाबा की प्रतिक्रिया भी आई है। इन्होंने कहा है कि महिला को उसका परिवार, पति को कुछ खिलाने के नाम पर कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है। ऐसे में मसले को हल करने के लिए उसने महिला की मंजूरी से ये सब किया है। वहीं महिला के पति ने कहा कि उनके परिवार में भ्रम फैला हुआ था कि मेरी पत्नी ने यहां पर कुछ गड़बड़ की हुई थी। लेकिन मेरी मां को अब विश्वास हो गया है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।
इस मामले पर कई संगठनों की ओर से प्रतिक्रिया भी आई है और इन संगठनों ने बाबा पर कार्रवाई की मांग की है। मानव अधिकार आयोग की तरफ से भी संज्ञान लिया गया है। आयोग ने पुलिस को तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
You may also like
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम जारी
Post Office Scheme: मैच्योरिटी पर करीब 41.35 लाख रुपए पाने के लिए हर साल करें इतना निवेश
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
Attack On BJP MP Khagen Murmu: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमले के मामले में लोकसभा सचिवालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा, आठ लोगों पर केस दर्ज
बिहार चुनाव के लिए राजेश राम और अल्लावरु की दिल्ली में अहम बैठक, पक रही है खिचड़ी