उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।
तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है। यह घटना 2 की ही है। मामले में कई मौलानाओं ने सीएम योगी ने अपील की है कि सख्त एक्शन लिया जाए।
जानिए पूरा मामला
महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों के साथ गुलरिहा थाने के सिपाही भी उनके साथ मारपीट कर रहे थे। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों समुदाय के बीच बात और न बिगड़े इसके लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी गोरखपुर में हुई थी। 31 दिसंबर को लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस कुशीनगर उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
नग्न करके घुमाया
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया। इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
रामबन बाढ़: जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा
ईडी 10 लाख रुपए उपलब्ध कराएगा। 2025-26 में धोखाधड़ी के शिकार लोगों को 1000 करोड़ रुपये लौटाएंगे 15,000 करोड़ की संपत्ति
Petrol-Diesel Price: जान ले आज राजस्थान में किस भाव बिक रहा पेट्रोल और डीजल, देश के दूसरे शहरों की भी रेट आई सामने
इसे कहते हैं पैसे और समय की बचत... हरियाणा में 6 भाई-बहनों की हुई एक साथ शादी, अब हर जगह हो रही चर्चा
लू के बढ़ते असर से सरकार अलर्ट: अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने के निर्देश