अगली ख़बर
Newszop

Crypto Prices Today: क्या लौट रही है क्रिप्टो मार्केट में रौनक़? देखें बिटकॉइन सहित टॉप 10 क्रिप्टोकरंसी के हाल

Send Push
6 नवंबर 2025 को क्रिप्टो मार्केट में रौनक़ लौटती हुई दिखाई दे रही है। जहां कल टॉप 10 में शामिल क्रिप्टोकरंसी में से अधिकतम लाल निशान पर ट्रेड कर रही थी वही आज हरे निशान पर ट्रेड कर रही हैं। बिटकॉइन का भाव में कल भारी गिरावट दर्ज हुई, जिसके बाद कीमत $100000 के नीचे पहुंच गई थी। लेकिन आज कीमत $1,03,220.19 पर पहुंच गई है। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा आने वाले महीने को लेकर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर जब ब्रेक लगाया तो उसके बाद निवेशक रिस्की निवेश से दूर जा रहे थे।



आज क्रिप्टो मार्केट कैप का हालपिछले एक वीक में 7.69% की गिरावट के बाद आज वृद्धि रिकॉर्ड हुई है। क्रिप्टो मार्केट में आ रही इस वृद्धि के पीछे कुछ घटनाएं हैं, जैसे - Ripple ने Palisade का रणनीतिक अधिग्रहण किया है। इसके अलावा मास्टरकार्ड और gemini साथ आए हैं। जिन्होंने XRP Ledger को लेकर घोषणा की है। आज क्रिप्टो मार्केट कैप 3.44T हो गया जो कल $3.29T था।

टॉप 10 क्रिप्टोकरंसी का आज का प्राइस जानते हैं



1. बिटकॉइन का भाव पिछले एक सप्ताह से बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आ रही थी। लेकिन पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 3.29% की वृद्धि के बाद कीमत $1,03,220.19 पर आ गई।



2. एथेरियम का भावएथेरियम की कीमत में पिछले 24 घंटे में 6% की बढ़त रिकॉर्ड हुई। जिसके बाद यह कॉइन $3,378.15 पर आ गया, जो कल

3% से ज्यादा की गिरावट के बाद $3,170.54 पर आ गया था।



3. टीथर ( USDT) का भाव पिछले 24 घंटे में पिछले 24 घंटे में टीथर का भाव में मामूली उतार चढ़ाव ही दिखी है। ये क्रिप्टो करंसी $1.00 के आसपास ही ट्रेड कर रही है।



4. एक्सआरपी प्राइसRipple का $500 मिलियन का निवेश का बड़ा असर एक्सआरपी प्राइस पर दिख रहा है। इस क्रिप्टोकरंसी ने वापसी करते हुए पिछले 24 घंटे में 8.83% की वृद्धि रिकॉड की है। जिसके बाद कीमत $2.31 हो गई।



5. आज बीएनबी प्राइसकल ऑन-चेन जांचकर्ता ZachXBT के साथ पार्टनरशिप के बाद पीएनबी प्राइस में पिछले 24 घंटे में 3.76% का उछाल रिकॉर्ड हुआ। जिसके बाद कीमत $944.84 पर आ गई, जो कल $903.86 पर थी।



6. आज सोलाना का भावETF से जुड़े पॉजिटिव संकेत और इकोसिस्टम में तरलता सुधार के कारण सोलाना के भाव में वापसी नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में 8.51% के बड़े उछाल के बाद यह $160.96 पर आ गई।



7. यूएसडीसी प्राइसकल के जैसे ही आज भी यूएसडीसी प्राइस में उतार चढ़ाव रिकॉर्ड हो रहा है। आज यह क्रिप्टोकरंसी $0.9998 पर है।



8. ट्रॉन प्राइस (TRX)आज अन्य क्रिप्टो करंसी के जैसे ट्रॉन प्राइस में भी बढ़त रिकॉर्ड हो रही है। पिछले 24 घंटे में इसमें 2.76% की बढ़त के बाद कीमत $0.2888 हो गई।



9. डॉग कॉइन प्राइस 24 घंटे में इस क्रिप्टो कॉइन में 6.59% की तेजी रिकॉर्ड हो रही है। जिसके बाद यह $0.1657 पर आ गई।



10. कार्डानो प्राइसकार्डानो प्राइस में आज 8.28% की गिरावट में बाद कीमत $0.5393 पर आ गई।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें