
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करते हुए अगले दौर की उम्मीदों को कायम रखने उतरी है।
न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 1 मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है, जबकि पाकिस्तान की टीम शुरुआती चारों मुकाबले गंवाकर सबसे अंतिम स्थान पर है।
कोलंबो में शनिवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। पिच की सतह सूखी और सख्त है। यहां बल्लेबाजी मुश्किल नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, इस पिच पर स्पिनर्स हावी हो सकते हैं।
पाकिस्तान को बल्लेबाजी में सिदरा अमीन और मुनीबा अली से उम्मीदे हैं। वहीं, गेंदबाजी में नाशरा संधू और फातिमा सना न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को सूजी बेट्स, बुक हॉलिडे और सोफी डिवाइन से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जेस केर और अमेलिया केर के सामने संभलकर खेलना होगा।
इस मुकाबले में अगर सूजी बेट्स 75 रन बना लेती हैं, तो वह 6 हजार रन पूरा कर लेंगी। सिर्फ 68 रन बनाने के साथ बेट्स, चार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़कर महिला वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को सूजी बेट्स, बुक हॉलिडे और सोफी डिवाइन से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जेस केर और अमेलिया केर के सामने संभलकर खेलना होगा।
Also Read: LIVE Cricket Scoreन्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू और ईडन कार्सन।
Article Source: IANSYou may also like
नीमच में 348 परिवारों का 'घर' का सपना हुआ पूरा : सीएम मोहन यादव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले यात्री सुविधाओं से सभी संतुष्ट
गुजरात: कनुभाई देसाई को मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में दर्ज करेंगे जीत, जनता की सेवा हमारा लक्ष्य : श्रीकांत शिंदे
महागठबंधन में 'सिर फुटव्वल', सीट बंटवारा तो हुआ ही नहीं: सम्राट चौधरी