जयपुर की एक पोक्सो अदालत ने 30 वर्षीय महिला को 2023 में एक लड़के का अपहरण और यौन शोषण करने के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई। पोक्सो अदालत के न्यायाधीश सलीम बदर ने लालीबाई को अपराध का दोषी ठहराया और उस पर 45,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
सरकारी वकील मुकेश जोशी ने बताया कि 7 नवंबर 2023 को बूंदी में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर लालीबाई के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित की मां ने आरोप लगाया था कि लालीबाई उसके बेटे (जो उस समय 16 वर्ष का था) को बहला-फुसलाकर जयपुर ले गई थी, जहां वे एक होटल के कमरे में ठहरे थे।
जोशी ने बताया कि आरोप है कि महिला ने लड़के को शराब पिलाई और छह-सात दिनों तक उसका यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। सरकारी अभियोजक ने बताया कि सुनवाई के बाद पोक्सो अदालत ने महिला को दोषी पाया और उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई।
You may also like
पौड़ी गढ़वाल में वनाग्नि रोकने के लिए डीएम की अनूठी पहल
प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम टी20 मुंबई लीग सीजन 3 की मेजबानी करेगा
22 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार: विश्व नेताओं की उपस्थिति में होगा विदाई समारोह
भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया : चौधरी भूपेंद्र सिंह