ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (शनिवार को) ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और कृषि विश्वविद्यालय के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल दोपहर बाद लगभग 3 बजे वायु मार्ग द्वारा ग्वालियर आगमन होगा। राज्यपाल पटेल 4 मई को प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।
राज्यपाल पटेल इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यपाल पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल रात्रि लगभग 8.15 बजे उप राष्ट्रपति धनखड़ को विमानतल पर विदाई देने के बाद वायु मार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
You may also like
ग्रेटर नोएडा : सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो शेयर करने के आरोप में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार
जमकर बरसे बदरा, शाम होते ही बदल गया हल्द्वानी का मौसम
बालू घाट का होगा सुंदरीकरण, 2 करोड़ 41 लाख की लागत से बनेगा पक्का घाट
मंत्री नंदी लोगों की समस्याओं को सुना और हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जगद्गुरु शांडिल्य महाराज से लिया आशीर्वाद