
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले प्रखंड स्तरीय अजगैबीनाथ धाम में सोमवार को सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजक नगर सभापति सह भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू थे। मंच संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता संजय चौधरी एवं नवीन कुमार बन्नी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन, मंचासीन भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह, रतन राय, अरुण सिंह, दयानंद चौधरी, डाक्टर सुरेश मंडल, नयागांव के मुखिया संजीव विधान आदि थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं मंचासीन लोगों एवं भाजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बारे में बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार कर्ण, रघुवीर शरण गुप्ता, कुमार संजीव, उमा उपाध्याय सहित इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
You may also like
नसों से कॉलेस्ट्रोल को` निचोड़कर निकाल देगी यह चाय, तुलसी और अदरक से बनने वाली इस हर्बल टी की रेसिपी जानें यहां
अब नहीं रुकेगा कोई प्रोजेक्ट, दिल्ली का नया पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग कैडर बनाएगा इतिहास: सीएम रेखा गुप्ता
कर्नाटक : पूर्व मंत्री के करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
हिलते दांतों से हैं` परेशान? डॉक्टर ने बताया देसी तरीका जो हिलने और मसूड़ों से खून आने का कर देगा खात्मा
इन पांच दिनों में` होते हैं प्रेग्नेंसी के सबसे ज्यादा चांस, 99 फीसदी लोग करते हैं ये गलती